Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Kerala Assembly Election 2026

इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट की मौत, स्वीमिंग पूल में नहाते वक्त गई जान, बीमारी क्या थी?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर एवं वर्तमान में वेस्टइंडीज में कॉमेंटेटर इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट फैयाज अंसारी की वेस्टइंडीज के एक होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. मृतक फैयाज यूपी के बिजनौर के नगीना रहने वाले थे. इस खबर से पूरे इलाके में मातम पसरा है. वहीं इरफान पठान फैयाज के शव को वेस्टइंडीज से भारत आने की तैयारी कर रहे हैं.

SOCIAL MEDIA
India Daily Live

उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी मेकअप आर्टिस्ट फैयाज अंसारी और पूर्व इंडियन क्रिकेटर इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट की वेस्टइंडीज में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई. फैयाज के परिजनों का कहना है कि वह T20 वर्ल्ड कप में कमेंटेटर के रूप में शामिल पूर्व इंडियन क्रिकेटर इरफान पठान के साथ वेस्टइंडीज गया था. वहीं इस घटना के बाद से फैयाज के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.फैयाज अंसारी के शव को यूपी भेजने के लिए क्रिकेटर इरफान ही पूरा खर्चा उठा रहे हैं. 


मृतक फैयाज अंसारी मूल रूप से यूपी के बिजनौर के नगीना तहसील के मोहल्ला काजी सराय का रहने वाला था. वह कई सालों से मुंबई में मेकअप आर्टिस्ट काम कर रहा था. वहां पर उसकी सैलून की दुकान थी. इसी बीच एक दिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान उसके सैलून पर आए थे वहीं इन दोनों की जान पहचान हुई थी. कुछ दिनों बाद इरफान ने फैयाज को अपना पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट बना लिया था. इस दौरान इरफान उसे विदेश भी लेकर जाते थे.

 

क्रिकेटर इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट की मौत 

फैयाज के चचेरे भाई ने बताया कि इन दिनों वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जा रहा था. टूर्नामेंट के सुपर आठ में मैच वेस्टइंडीज में ही खेला जा रहा था. इरफान भी मैच की कमेंट्री के लिए वेस्टइंडीज में ही है. वह अपने साथ मेकअप आर्टिस्ट फैयाज अंसारी को भी लेकर गए थे. इस दौरान वेस्टइंडीज से सूचना मिली है कि शुक्रवार शाम को फैयाद की एक होटल में स्विमिंग पूल में नहाते समय डूबने से मौत हो गई है. 

फैयाज की दो महीने पहले ही हुई थी शादी


मतृक मेकअप आर्टिस्ट फैयाज के भाई ने बताया कि फैयाज अंसारी की दो महीने पहले शादी हुई थी और वह आठ दिन पहले ही बिजनौर से मुंबई गया था. ऐसे में अचानक से हुए इस हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बता दें कि इरफान पठान खुद ही वेस्टइंडीज में सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को भारत लाने की तैयारी कर रहे हैं. फैयाज का शव भारत आने के बाद दिल्ली में उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया में अभी तीन से चार दिन का वक्त लगेगा. फिलहाल बिजनौर में शव को दफनाने के लिए तैयारियां की जा रही है.