West Bengal Assembly Election 2026

भारत ने कर ली युद्ध की तैयारी! इंडियंस को जल्द से जल्द पाकिस्तान छोड़ने की एडवाइजरी जारी

भारत सरकार ने पाकिस्तान गए अपने सभी नागरिकों को जल्द से जल्द पाकिस्तान से वापस लौटने की एडवाइजरी जारी की है.

Sagar Bhardwaj

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध अपने सबसे खराब दौर में पहुंच गए हैं. भारत सरकार ने अपने सभी नागरिकों को जल्द से जल्द पाकिस्तान से वापस लौटने की एडवाइजरी जारी की है. भारत सरकार की यह चेतावनी ऐसा संकेत दे रही है मानो कुछ बड़ा होने जा रहा है.

जल्द से जल्द खाली कर दें पाकिस्तान

एडवाइजरी जारी कर सरकार ने कहा है कि भारतीय पाकिस्तान जाने से बचें और जो लोग पाकिस्तान में हैं वे जल्द से जल्द पाकिस्तान खाली कर दें. बता दें कि मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलें 26 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल था.   

मेडिकल वीजा रहेंगे वैध

हालांकि मेडिकल वीजा 29 अप्रैल 2025 तक वैध रहेंगे. नए नियमों के मुताबिक, भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को भी उनकी वीजा की डेट खत्म होने से पहले अपने देश लौटने को कहा गया है.