चंद्रयान-3 की सफलता पर रूस, ब्रिटेन... हर तरफ से मिल रहे बधाई संदेश, जानें क्या बोला पाकिस्तान?
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलता पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी और राष्ट्रपकि द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है.
नई दिल्ली: चंद्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के साथ ही इतिहास रच गया है. भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है.
चांद की सतह पर कदम रखते ही चंद्रयान थी ने इसरो को मैसेज कर बताया, ‘भारत, मैं अपने लक्ष्य पर पहुंच चुका हूं और आप भी.’ चंद्रयान-3 की सफलता पर दुनिया भर की महान हस्तियों की तरफ से भारत को बधाई संदेश मिल रहे हैं.
रूस के राष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 की सफलता पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए लिखा- ‘कृपया, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के अवसर पर मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें। यह अंतरिक्ष अन्वेषण में एक बड़ा कदम है और निश्चित रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रभावशाली प्रगति का प्रमाण है। कृपया भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के नेतृत्व और कर्मचारियों को नई उपलब्धियों के लिए मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दें- रूस सरकार’
यह भी पढ़ें: 'फिल्म Interstellar के कुल बजट से भी कम है Chandrayaan-3 का बजट', दावे पर क्या बोले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क