Budget 2026

20 साल से लिव-इन में रह रहा था 60 साल का आदमी, अपनी ही पार्टनर को जिंदा जला डाला

Crime News: चेन्नई में 60 साल एक शख्स ने उस महिला को जिंदा जला दिया जिसके साथ वह 20 साल तक लिव-इन में रहा था. कुछ पहले ही महिला उससे अलग रहने लगी थी. इस बात से शख्स नाराज था. गुरुवार को उसने महिला का पीछा किया. महिला अपनी बेटी के यहां गई हुई थी. वह भी वहां पहुंच गया. इस दौरान महिला और शख्स के बीच बहस हुई. बहस इतनी बढ़ी कि शख्स ने महिला को जला दिया.

Social Media
India Daily Live

Crime News: एक शख्स जिसकी उम्र 60 साल थी. वह 20 सालों से 48 साल की महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था. महिला ने शख्स से मिलना बंद कर दिया था. वह उससे अलग रहने लगी थी. इस बात से नाराज शख्स ने महिला को जिंदा जला दिया. हत्या के इल्जाम में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. ये पूरा मामला चेन्नई का है. 

60 साल का शख्स पेशे से ऑटो रिक्शा ड्राइवर है, जिसके साथ उसने 20 साल बिताए थे उसी को आगे के हवाले कर दिया. इस दौरान वह भी जल गया. रिपोर्ट्स के अनुसार शख्स 41 फीसदी तक जल गया है. शख्स का नाम सब्रमणि है. वहीं, महिला का नाम सेल्वी था. वह व्यासरपडी में रहती थी. 

पति से अलग होने के बाद सुब्रमणि से हुई थी महिला की मुलाकात

पुलिस के मुताबिक सेल्वी अपने पति से अलग हो गई थी. इसके बाद उसकी मुलाकात सुब्रमणि से हुई थी. दोनों 20 साल तक साथ रहे थे. कुछ साल पहले ही सेल्वी ने रिलेशनशिप को खत्म कर ब्रेकअप करना चाहा लेकिन इसके लिए सुब्रमणि राजी नहीं हुआ. दरअसल, सेल्वी के बच्चे बड़े हो गए थे. उनकी शादी हो गई थी. इसलिए अब वह रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती थी.  

पीछा करके महिला के बेटी के घर पहुंचा सुब्रमणि

शुक्रवार को सेल्वी अपनी बेटी से मिलने गई थी. उसकी बेटी ओट्टेरी में रहा करती थी. इस दौरान सुब्रमणि भी वहां पहुंच गया. दोनों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि शख्स ने सेल्वी को जला दिया.

इस दौरान बेटी के पति दिल्ली बाबू ने सेल्वी को बचाने की कोशिश की. इस दौरन वह भी जल गया. इसके बाद तीनों दौड़कर अस्पताल पहुंचें. अस्पताल पहुंचने पर सेल्वी ने दम तोड़ दिया. वहीं, सुब्रमणि और दिल्लू बाबू का इलाज चल रहा है.