Valentine Day 2026

तीन साल का अफेयर ...अब मिला धोखा, प्रेमिका का खून खौला तो कर दिया खौफनाक काम

मामला घाटमपुर का है. यहां रहने वाली एक 20 साल की लड़की का अपने एक करीबी रिश्तेदार से अफेयर चल रहा था. बताया गया है कि दोनों करीब 3 साल से अफेयर में थे.

Naresh Chaudhary

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया तो प्रेमिका उसके घर पहुंच कर हंगामा कर दिया. इतना ही नहीं युवती ने अपने हाथ की नस काट ली और जहर खा लिया. हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे कानपुर के लिए रैफर कर दिया गया है.

रिश्तेदार से चल रहा था प्रेम प्रसंग, दोनों में हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक मामला घाटमपुर का है. यहां रहने वाली एक 20 साल की लड़की का अपने एक करीबी रिश्तेदार से अफेयर चल रहा था. बताया गया है कि दोनों करीब 3 साल से अफेयर में थे. कुछ दिन पहले लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया था, इस बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था. लड़की बार-बार उससे शादी न करने का कारण पूछ रही थी.

विवाद के बाद लड़की ने उठाया आत्मघाती कदम, कानपुर रैफर

शनिवार को लड़की अचानक लड़के के घर पहुंच गई. इसके बाद फिर से शादी न करने का कारण पूछा. यहां भी दोनों में विवाद होने लगा. इसी दौरान लड़की ने अपने हाथ की नस काट ली और जगह खा लिया. लड़की की हालत खराब होने लगी तो परिवार वालों ने उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से उसे कानपुर के लिए रैफर किया गया है. 

उधर, लड़की के भाई ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी से इनकार करने की बात कहते हुए उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी. इसके बाद उसकी बहन सदमे में थी. घटना पूरे इलाके में चर्चाओं का विषय बन गई है.