Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

राहत की लीजिए सांस...! आज सोना और चांदी के दाम में नहीं है कोई बदलाव

सोना-चांदी पहनना किसे अच्छा नहीं लगता लेकिन बीते दिनों से इस भाव आसमान छू रहे हैं. आज फिर सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. भारत में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 66,840 रुपये है, बीते दिन उसका रेट 66,850 रूपये था.

Social Media
India Daily Live

सोने चांदी की कीमतों में आज यानी 3 सितंबर को उतार चढाव देखने को मिला है. भारत में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 66,840 रुपये है, बीते दिन उसका रेट 66,850 रूपये था. यानी आज सोने के दाम में कमी आई है. 24 कैरेट सोने की कीमत आज  72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कुल मिलाकर आज कोई विशेष, बदलाव हुआ नहीं है हालांकि मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत बढ़ेगी.

वहीं चांदी 2,643 रुपये गिरकर 82,376 रुपये प्रति किलो हो गई है. इससे पहले शनिवार को चांदी 85,019 रूपये प्रति किलो पर थी. IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 8,085 रुपए बढ़ चुका है. 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,437 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 82,376 रुपए पर है. 

हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

बता दें कि जब भी सोना खरीदने का प्लान बने तो ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें. इस सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है. इसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहा जाता है, ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524. हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है और इस सोने की खासियत यह है कि आप जब भी इसे बेचने जाएंगे, उसके दाम में कोई भी विशेष बदलाव इसमें नहीं दिखेगा. 

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया

सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है. 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है. इसके अलावा सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना सही माना जाता है. आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं. इसके बाद बिल लेना न भूलें.  यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें क्योंकि जब भी आप इसे बदलने या बेचने जाएंगे तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी.