IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

दिल्ली में इनकम टैक्स दफ्तर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Delhi Income Tax Office: दिल्ली में स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में भीषण आग लगने की खबर है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां पहुंची हैं.

India Daily Live

Delhi Income Tax: राजधानी दिल्ली स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.आग लगने के बाद दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग किस वजह से लगी है अभी तक इस बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ पाई है. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया है. राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. एक शख्स के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है. जबकि, 7 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है.