Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

अग्निवीर पर संसद में झूठ बोल गए राहुल गांधी? सेना ने बताई सच्चाई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो पोस्ट कर अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने शहीद अजय कुमार का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सदन में झूठ बोलने का आरोप लगाया था. इस वीडियो संदेश को जारी करने के तुरंत बाद अब भारतीय सेना का स्पष्टीकरण भी सामने आ गया है.

Social Media
India Daily Live

अग्निवीर मामले को लेकर विपक्षी पार्टी केंद्र की मोदी सरकार से लगातार सवाल पूछ रही है. बीते सोमवार को भी लोकसभा में इसको लेकर बहस हुई थी. राहुल गांधी ने सदन में अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था. अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर वीडियो के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री ने शहीद अग्निवीर के परिवार को मदद मिलने के बारे में सदन में झूठ बोला है उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

इस दौरान उन्होंने शहीद अजय कुमार का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री पर संसद में झूठ बोलने का आरोप लगाया था. इस वीडियो में शहीद अजय कुमार के पिता भी नजर आ रहे हैं. जो यह कह रहे हैं कि उन्हें एक करोड़ की सहायता राशि में से एक रुपया भी मिला. इस मुद्दे पर इंडियन आर्मी की ओर से स्पष्टीकरण सामने आ गया है. 

'अग्निवीर अजय कुमार मिला सैन्य सम्मान..'

भारतीन सेना ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट से पता चला है कि ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजन को मुआवजा नहीं दिया गया है. भारतीय सेना अग्निवीर अजय कुमार सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है. पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. अग्निवीर अजय के परिवार को 98.39 लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है'. 

अग्निवीरों की दी जाती इतनी राशि 

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ड्यूटी के दौरान मारे गए अग्निवीरों को दिए जाने वाले मुआवजे को केंद्र सरकार से बीमा के रूप में 45 लाख रुपये , एक समौझाता ज्ञापन के वित्तीय संस्थानों से 50 लाख रुपये का बीमा, अतिरिक्त धन राशि के रूप में 39,000 रुपये, 44 लाख रुपये  की अनुग्रह राशि, सेना कल्याण निधि में 8 लाख रुपये, कार्यकाल पूरा होने तक वेतन शेष 13 लाख रुपये और सेना निधि में 2.3 लाख रुपये दी जाती है. 

सूत्रों के मुताबिक इसमें से पहले तीन श्रेणियों के तहक धनराशि अग्निवीर के परिवाप को दे दी गई है, जबकि शेष 67.3 लाख रुपये का भुगताम उचित प्रक्रिया के बाद किया जाएगा.