IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

राजकोट के बाद दिल्ली में कैसे लगी बेबी केयर सेंटर में आग? 7 नवजातों ने तोड़ा दम, कई झुलसे

दिल्ली में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगी जिसमें कई बच्चों की मौत हो गई. आग के बाद कई बच्चे गंभीर रूप से झुलसे हैं. दिल्ली फायर बिग्रेड ने आग तो बुझा लिया है लेकिन 7 मासूमों ने दम तोड़ दिया. कई बच्चे गंभीर रूप से झुलसे हैं.

ANI
India Daily Live

दिल्ली में शनिवार रात दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक बच्चों के अस्पताल में इतनी भीषण आग लगी कि देखते ही देखते 7 नवजात बच्चों की मौत हो गई. दिल्ली फायर सर्विस ने कहा है कि 6 बच्चों को बचा लिया गया, जिनमें से एक की हालत बेहद खराब है. यह आग शनिवार देर रात 11.30 बजे लगी है. विवेक विहार पुलिस स्टेशन के मुताबिक आग न्यू बॉर्न बेबी केयर अस्पताल में लगी. न्यू बॉर्न बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लगने की वजह भी सामने आई है. आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी जिसके बाद एक के बाद एक कई ऑक्सीजन सिलेंडर भी फटने लगे. देखते ही देखते पूरा अस्पताल आग की जद में आ गया और आग की लपटें उठने लगीं. अस्पताल अब भी धुएं के गुबार से पटा नजर आ रहा है.  

कैसे गई मासूमों की जान?
जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. आग शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर फटने की वजह से लगी. आग लगने के बाद मासूम दम तोड़ने लगे थे. गुजरात के राजकोट में शनिवार को एक गेमिंग जोन में भी ऐसा हादसा हुआ था, जिसमें 30 से ज्यादा लोग जलकर मर गए थे. इस केस की जांच अब SIT कर रही है. 

स्थानीय लोग बने बच्चों के लिए देवदूत
स्थानीय लोग बच्चों को बाचने के लिए जान जोखिम में डालकर आए. ऊपरी बिल्डिंग तक पहुंचने के लिए ग्रिल बार और सीढ़ियां का इस्तेमाल किया गया. आग आसपास की भी इमारतों में फैली थी लेकिन उस पर किसी तरह काबू पा लिया गया.

पास की इमारतों में भी फैली आग
दमकलकर्मी जान जोखिम में डालकर अंदर घुसे और किसी तरह आग बुझाई. बच्चों को पूर्वी दिल्ली एडवांस NICU हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है. फायर सर्विस के एक अधिकारी ने कहा, 'रात 11:32 बजे फायर सर्विस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक अस्पताल में आग लग गई है. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पूरी तरह से बुझा दी गई है. आग से 2 इमारतें प्रभावित हुईं जिनमें 2 आवासीय इमारते हैं. कुल 11 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. 
 


 

जिंदगी-मौत से जूझ रहे कई बच्चे
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि शनिवार रात दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बच्चों के अस्पताल में भीषण आग लगने से कम से कम सात नवजात शिशुओं की मौत हुई है. दिल्ली फायर सर्विस ने कहा है कि छह नवजात शिशुओं को बचा लिया गया है. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक बच्चा वेंटिलेटर पर है.