Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

अरविंद केजरीवाल को फिर लगा झटका, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने फिर एक बार झटका दिया है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है. अब केजरीवाल 12 जुलाई तक सीबीआई की हिरासत में रहेंगे. मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. सीबीआई ने आगे कहा कि बाहर निकलकर वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं.

social media
India Daily Live

Delhi News: अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने फिर एक बार झटका दिया है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है. यह खबर अभी अपडेट की जा रही है. बता दें कि अरविंद केजरीवाल अभी सीबीआई की कस्टडी में थे. उनकी सीबीआई कस्टडी आज खत्म हो रही थी. सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट में मामले की सुनवाई करते हुए केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया.

जांच में सहयोग नहीं कर रहे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल को आज कोर्ट में पेश करते हुए सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया. अपनी अर्जी दाखिल करते हुए सीबीआई ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और जानबूझकर सीधे सवालों के जवाब देने से बच रहे हैं. सीबीआई ने आगे कहा कि केजरीवाल एक रसूख वाले व्यक्ति हैं और अगर उन्हें जमानत दी गई तो वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं.

21 मार्च को गिरफ्तार किए गए थे केजरीवाल

बता दें कि शराब दिल्ली शराब नीति में अनियमितताओं के मालले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. पिछले दिनों केजरीवाल को एक निचली अदालत ने जमानत दे दी थी जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी.

ईडी की बाद सीबीआई ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी और इससे पहले तीन दिन की हिरासत मांगी थी. आज सीबीईआई की तीन दिन की रिमांड समाप्त होने पर केजरीवाल को फिर से कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग की जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया.

सीबीआई ने कोर्ट में अपनी दलील देते हुए कहा, 'केजरीवाल यह भी नहीं बता पाए कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान संशोधिक एक्साइज पॉलिसी के लिए कैबिनेट की मंजूरी सिर्फ एक दिन के भीतर जल्दबाजी में क्यों ली गई जबकि साउथ ग्रुप के आरोपी व्यक्ति दिल्ली में डेरा डाले हुए थे और बैठकें कर रहे थे. वह भी अपने करीबी सहयोगी विजय नायर के साथ. केजरीवाल ने नायर और विभिन्न हितधारकों के साथ उनकी बैठकों के बारे में पूछे गए सवालों को भी टाल दिया.'

केजरीवाल के लिए क्या है अब आगे की राह
पूछताछ खत्म होने तक केजरीवाल सीबीआई की हिरासत में ही रह सकते हैं. अगर वह इस दौरान जमानत पाने में असफल रहते हैं तो उन्हें फिर से न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है.