IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

कन्हैया कुमार के साथ मारपीट, पहले पहनाई माला फिर जड़ा थप्पड़; वीडियो वायरल

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के साथ मारपीट हुई है. उनके ऊपर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Kanhaiya Kumar
India Daily Live

Kanhaiya Kumar Assaulted: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. उनके ऊपर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है वो प्रचार करने के लिए निकले थे तभी ये घटना हुई है.

बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार चुनाव प्रचार के लिए सड़क पर निकले हुए थे. इस दौरान एक व्यक्ति आता है और उन्हें माला पहनाता है और थप्पड़ मार देता है.

कहां का है मामला?

वीडियो में देखा जा सकता है कि कन्हैया कुमार ब्रह्मपुरी इलाके के आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर  229 ऑफिस से बाहर निकल कर आ रहे हैं, जहां पर लोग उनका स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे हैं. इस दौरान कुछ लोग कन्हैया कुमार को माला पहनाने के लिए आगे बढ़ते नजर आते हैं.

भीड़ में खड़े लोग उन्हें बार-बार पीछे हटने को कहते नजर आते हैं लेकिन उसके बावजूद वो आगे बढ़कर कन्हैया के पास पहुंच जाते हैं. थप्पड़ मारने वाले युवक ने पहले कन्हैया कुमार को माला पहनाई और फिर जोरदार चांटा लगाया. इस दौरान कन्हैया कुमार पर स्याही भी फेंकी गई.

कन्हैया कुमार ने क्या कहा?

हमला करने के बाद युवक को वहां मौजूद भीड़ पीटने के लिए पकड़ने की कोशिश करती हुई नजर आती है लेकिन युवक ये कहते हुए अलग होता है कि देश के टुकड़े-टुकड़े करने का नारा देने वाला यहां वोट नहीं मांग सकता. सोशल मीडिया पर मारपीट का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वहीं मारपीट के इस वीडियो के बीच कन्हैया कुमार का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ये मेरे ऊपर हमला नहीं, देश के लोकतंत्र पर हमला. बीजेपी चाहती है कि देश में लोकतंत्र न रहे. उन्होंने कहा कि जहां मेरे ऊपर हमला हुआ है वहीं पास में मोदीजी की रैली है.