एयरपोर्ट पर देवदूत बने CISF, शख्स को पड़ा दिल का दौरा, टीम ने ऐसे बचाई जान

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आ रही है, यहां एक सीआईएसएफ की टीम ने काफी सूझबूझ से एक पैसेंजर की जान बचाई ली है. दरअसल यहां टर्मिनल 2 के पास एक यात्री अर्शिद अयूब को अचानक दिल का दौड़ा पड़ा और वे वहां टर्मिनल के पास बेहोश होकर गिर गए, तभी CISF ने तुरंत CPR देकर जान बचाई.

Social Media
India Daily Live

आज कल चलते फिरते, खाते, टहलते, ड्राइव, या फिर जिम करते हुए अधिकतर लोगों की हार्ट अटैक से मौत की खबर सामने आ रही है. जो की बेहद डरावनी स्थिति है. अब ऐसी ही एक खबर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आ रही है, हालांकि यहां समय रहते सीआईएसएफ की टीम ने काफी सूझबूझ से एक पैसेंजर की जान बचाई ली है. 

दरअसल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की मुस्तैदी ने एक पैसेंजर की जान बचा ली है. दरअसल आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 से श्रीनगर की फ्लाइट के लिए रवाना होने जा रहे अर्शिद अयूब को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे वहां टर्मिनल के पास बेहोश होकर गिर गए.

एयरपोर्ट पर देवदूत बने CISF

इस दौरान वहां तैनात CISF ने तुरंत यात्री को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन यानी सीपीआर दिया. जिसके बाद पैसेंजर अर्शिद को होश आ गया फिर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.


हेड कॉन्स्टेबल ने एक शख्स की बचाई जान

बता दें कि इससे पहले इंदौर में एक शख्स को चलती एक्टिवा में अटैक आ गया. साथ जा रही 14 साल की बेटी ने रोते हुए लोगों से मदद मांगी. तभी वहां से गुजर रहे एक हेड कॉन्स्टेबल ने उन्हें सीपीआर देकर उनकी जान बचाई.

क्या होता है CPR?

सीपीआर का फुल फॉर्म कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन होता है. यह एक तरह की प्राथमिक चिकित्सा यानी यानी फर्स्ट एड है, जिससे आप किसी की जान बचा सकते हैं.

  • व्यक्ति के अचानक गिरने पर उसकी सांस रुक जाए तब सीपीआर दे सकते हैं.
  • कोई बेहोश है तो होश में लाने की कोशिश में सीपीआर दिया जाएगा.

कैसे दे सीपीआर?

  1. पेशेंट को सीधा लिटाएं
  2. दोनों हाथों की हथेलियों को एक दूसरे के ऊपर रखते हुए सीने को दबाएं
  3. चेस्ट पर दो या ढाई इंच से ज्यादा प्रेशर नहीं डालना है.
  4. सांस आने तक 20-25 बार था छाती पर प्रेशर डालें.