स्कूल को 'OYO होटल' बनाने वाले प्रिंसिपल और लेडी टीचर के लिए बुरी खबर, रासलीला का वीडियो वायरल होने के बाद मिली ये सजा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल के प्रिंसिपल और महिला टीचर को ‘आपत्तिजनक हरकतें’ करते हुए देखा जा रहा है. हालांकि, इंडिया डेली इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है.

Social Media
Gyanendra Sharma

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में शिक्षा के मंदिर से शर्मसार करने वाला घटनाक्रम सामने आया. प्रधानाध्यापक और शिक्षिका का 'आपत्तिजनक' वीडियो वायरल हो गया. मामले में दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है. चित्तौड़गढ़ के ज़िला शिक्षा अधिकारी ने इसे लेकर एक आधिकारिक आदेश जारी किया है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल के प्रिंसिपल और महिला टीचर को ‘आपत्तिजनक हरकतें’ करते हुए देखा जा रहा है. हालांकि, इंडिया डेली इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो गंगरार ब्लॉक के अजोलिया खेड़ा ग्राम पंचायत स्थित सालेरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर खलबली

वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है और लोग लगातार सवाल उठा रहे थे. इसी बीच, ज़िला शिक्षा अधिकारी (District Education Officer) राजेंद्र शर्मा ने इस मामले में संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की. अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में दोनों शिक्षकों के खिलाफ शिकायत प्राप्त होने के बाद और सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के कारण, विभाग ने दोनों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है.

सोशल मीडिया ने इस घटना को तेजी से फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कई यूजर्स और मीडिया हाउस ने वीडियो को शेयर किया, जिससे इस मामले ने तूल पकड़ लिया। स्कूल के ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे के कई वीडियो वायरल हुए हैं. इन वीडियो में दोनों आरोपी शिक्षक और शिक्षिका अलग-अलग कपड़ों में नजर आए लेकिन हरकतें वही नजर आईं. कभी किस कोने में कभी किस कोने में करतूत करते दिखे.