IMD AQI

Delhi Crime: पागल बोलने पर हो गया बड़ा बवाल, लड़के ने चाकू से लड़की पर कर दिया हमला, Viral है Video

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक लड़के ने लड़की पर जबरदस्त तरीके से हमला किया है.

India Daily Live

Delhi Crime: दिल्ली के मुखर्जी नगर में बड़ा बवाल हो गया. एक नकी लड़के ने दिनदहाड़े चाकू से लड़की पर हमला कर दिया.  पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है.

लड़की पर चाकू से हमला करने वाले लड़के का नाम अमन बताया जा रहा है. ये घटना 22 मार्च की बताई जा रही है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

जैसे ही लड़के ने लड़की पर चाकू से हमला किया आसपास मौजूद लोगों ने लड़की को बचाने की कोशिश की. लड़का वहां से भागने में कामयाब रहा. बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

हमले में लड़की को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई. वह खतरे से बाहर बताई जा रही है. 

'पागल कहेने पर कर दिया हमला'

जिस लड़के ने लड़की पर हमला किया उसे लोग पागल कहते हैं. अमन ने कहा कि उस लड़की ने उसे पागल कहा था इसलिए उसने हमला किया. रिपोर्ट्स की माने तो अमन नाम का युवक मुखर्जी नगर में ही रहता है. अक्सर लोग उसका मजाक उड़ाते रहते हैं. लड़की ने भी उसका मजाक उड़ाया था जिससे गुस्सा होकर उसने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया. 

अमन ने पुलिस को बताया कि उसने सब्जी के रेहड़ी से चाकू उठाया और मजाक उड़ाने वाली लड़की पर चाकू से वार किया. हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस को ये भी पता चला है कि अमन से वो युवती बातचीत नहीं कर रही थी इसलिए उसने उसपर हमला किया. अभी तक सच का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.