‘पहले कॉकरोच कहा, अब Gen Z को साधेंगे!’ BJP के युवा अभियान पर CJP का हमला
BJP के Gen Z आउटरीच कार्यक्रम पर CJP प्रवक्ता सौरव दास ने तंज कसा है. उन्होंने नितिन नबीन और स्मृति ईरानी को लेकर पुराने बयानों और विवादों का जिक्र किया.
भारतीय जनता पार्टी की युवा मतदाताओं तक पहुंच मजबूत करने की नई पहल पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने निशाना साधा है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए BJP के ‘Gen Z चेहरों’ पर व्यंग्य करते हुए तंज कसा.
नितिन नबीन के पुराने बयान का जिक्र
सौरव दास ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर कहा कि उन्होंने पहले युवा पीढ़ी और प्रदर्शनकारियों के लिए कथित तौर पर ‘वायरस’, ‘कॉकरोच’ और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. दास ने सवाल उठाया कि ऐसे बयानों के बाद युवाओं तक पहुंच बनाने की कोशिश कितनी प्रभावी होगी.
Also Read
स्मृति ईरानी पर भी साधा निशाना
दास ने BJP नेता स्मृति ईरानी को भी अपने निशाने पर लिया. उन्होंने शिक्षा मंत्रालय से उनके कार्यकाल और कुछ पुराने विवादों का उल्लेख करते हुए तीखी टिप्पणी की. साथ ही उनकी डिग्री को लेकर भी सवाल उठाए. हालांकि, ये सभी दावे और आरोप CJP प्रवक्ता के राजनीतिक बयान का हिस्सा हैं.
BJP की 65 सदस्यीय टीम तैयार
दरअसल, BJP ने Gen Z Outreach Programme को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष टीम गठित की है. इसमें नितिन नबीन, स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी समेत कई नेता शामिल हैं.
‘युवा संवाद’ पर जोर
नई टीम की पहली बैठक में नितिन नबीन ने युवाओं के साथ लगातार संवाद को प्राथमिकता देने की बात कही. BJP का लक्ष्य Gen Z की आकांक्षाओं, चिंताओं और अपेक्षाओं को समझना तथा युवा मतदाताओं के साथ सीधा संपर्क बढ़ाना है. आने वाले विधानसभा चुनावों के बीच यह पहल पार्टी की युवा रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है.