menu-icon
India Daily

चुनाव से पहले Gen Z को साधने तैयारी, बीजेपी ने इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी ने Gen Z Outreach Programme के लिए विशेष टीम गठित की है. नितिन नबीन, स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े समेत कई नेताओं को जिम्मेदारी मिली है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
चुनाव से पहले Gen Z को साधने तैयारी, बीजेपी ने इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी
Courtesy: X

भारतीय जनता पार्टी ने देश की युवा पीढ़ी, खासकर Gen Z, तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए विशेष Outreach Programme की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए पार्टी ने एक dedicated team गठित की है, जिसमें संगठन और सरकार से जुड़े कई प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है.

नितिन नबीन से स्मृति ईरानी तक बड़े नाम

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को टीम में प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है. इनके अलावा गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी समेत कई अन्य नेता भी इस पहल का हिस्सा होंगे.

युवाओं के मुद्दों और आकांक्षाओं पर फोकस

बीजेपी का Gen Z Outreach Programme युवाओं की आकांक्षाओं, चिंताओं और अपेक्षाओं को समझने पर केंद्रित रहने की संभावना है. इसके तहत युवाओं को पार्टी नेताओं के साथ सीधे संवाद, चर्चा और विचार साझा करने का मंच दिया जा सकता है.

पार्टी की कोशिश युवा मतदाताओं के साथ अधिक सीधा और लगातार संपर्क स्थापित करने की है. कार्यक्रम के जरिए अलग-अलग मुद्दों पर युवाओं की राय जानने और संगठन से उनका जुड़ाव बढ़ाने पर भी जोर रहेगा.

नई राष्ट्रीय टीम के साथ शुरू हुआ नया दौर

इससे पहले शनिवार को नितिन नबीन ने बीजेपी की नवगठित राष्ट्रीय टीम की पहली परिचयात्मक बैठक की अध्यक्षता की. बैठक से पहले राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के सभी छह अंतरों का पाठ किया गया.

नई टीम में विनोद तावड़े और सुनील बंसल राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बने रहेंगे. वहीं बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को नए राष्ट्रीय महासचिव के रूप में शामिल किया गया है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को संगठन में अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है. राजस्थान के राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.