इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होंगे बिल गेट्स, स्पोक्सपर्सन ने किया कंफर्म; जानें और कौन होंगे शामिल?
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स 19 फरवरी से होने वाली इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होंगे. इस बात की जानकारी गेट्स फाउंडेशन के एक स्पोक्सपर्सन ने दी है.
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स शामिल होने वाले हैं. गेट्स फाउंडेशन के एक स्पोक्सपर्सन ने मंगलवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि वह अपने तय समय पर अपना कीनोट देंगे. इसी के साथ वे अटकलें साफ हो गए जिसमें कहा जा रहा था कि वे नई दिल्ली में आोयजित इस इवेंट में शामिल नहीं होगें.
गेट्स फाउनंडेशन की ओर से कहा गया कि वह इस इवेंट में आएंगे भी और अपना कीनोट भी देंगे. कुछ दिनों पहले तक सूत्रों की ओर से यह जानकारी दी जा रही थी की गेट्स शायद इस इवेंट में शामिल ना हो. लेकिन उनके स्पोक्सपर्सन की ओर से अब जानकारी दे दी गई है.
क्या है इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026?
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है. जिसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस समिट में AI गवर्नेंस, रेगुलेटरी फ्रेमवर्क और इंटरनेशनल कोऑपरेशन पर चर्चा की जाएगी. जिसमें ग्लोबल लीडर्स, पॉलिसीमेकर्स और टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव्स एक मंच पर एक साथ अपनी राय रखेंगे. इस इवेंट में 30 से ज्यादा देश शामिल हो रहे हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक गेट्स के साथ-साथ अल्फाबेट इंक. के सुंदर पिचाई, ओपनAI के सैम ऑल्टमैन, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश डी अंबानी, गूगल डीपमाइंड सीईओ सर डेमिस हैसबिस समेत टेक दुनिया के कई दिग्गज भी आने वाले हैं.
एपस्टीन फाइल से जुड़ा बिल गेट्स का नाम
बिल गेट्स का नाम कुछ दिनों पहले एपस्टीन फाइल से जोड़ा गया था. इसी बीच यह खबर आ रही थी कि गेट्स भारत के इस एआई इवेंट में शामिल नहीं होंगे, लेकिन अब उनके स्पोक्सपर्सन की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि वे इस समारोह का हिस्सा बनेंगे. हालांकि एपस्टीन फाइल में गेट्स का नाम काफी खुलकर आया है, साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि गेट्स को रूसी लड़कियों के साथ संबंध बनाना पसंद था. हालांकि उनकी ओर से इन दावों को इनकार कर दिया गया है. उन्होंने इसे पूरी तरह से झूठ बताया है. गेट्स ने 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन का पद छोड़ दिया था, लेकिन गेट्स फाउंडेशन के ग्लोबल समाज सेवा के कामों को लीड करना जारी रखा है.