पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार, BJP के 35 विधायकों ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के लोक भवन में आयोजित किया गया और राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें शपथ दिलाई.

ANI X
Shilpa Srivastava

Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के लोक भवन में आयोजित किया गया था. इन सभी को राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें शपथ दिलाई. 

भारत के संविधान के अनुच्छेद 164(1A) के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 44 मंत्री हो सकते हैं. जिन मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली है, उनमें अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शरदवत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय और शंकर घोष शामिल थे. BJP MLAs ने कैबिनेट मिनिस्टर/MoS /MoS (इंडिपेंडेंट चार्ज) के तौर पर शपथ ली. इनमें 13 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री, 3 ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 ने राज्य मंत्री शामिल हैं. 

सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई को ली थी शपथ:

बता दें कि सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई को कोलकाता में एक भव्य समारोह में सीएम पद की शपथ ली थी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और NDA-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल थे. इनके अलावा भाजपा विधायक दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू ने भी उसी दिन मंत्री पद की शपथ ली थी.