West Bengal Assembly Election 2026

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले रेप के दोषी राम रहीम को फिर मिली पैरोल, जानें कहां डालेंगे डेरा

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले रेप और हत्या के दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर पैरोल मिल गई है. इस बार राम रहीम अपने सिरास डेरे का दौरा करेंगे.

x
Kamal Kumar Mishra

Gurmeet Ram Rahim: रेप और हत्या के मामलों में दोषी ठहराए गए विवादित डेरा सच्चा सौदा (DSS) प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल दे दी गई है. अधिकारियों के अनुसार, उन्हें मंगलवार सुबह रिहा कर दिया गया. साल 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद पहली बार वह सिरसा स्थित डेरा का दौरा करेंगे. पिछली पैरोल या फरलो के दौरान, उन्हें केवल उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने आश्रम में जाने की अनुमति थी.

गुरमीत राम रहीम को 12वीं बार पैरोल मिल गई है और वह 8 साल में पहली बार सिरसा स्थित डेरा पहुंचा है. सूत्रों के अनुसार, राम रहीम को 20 दिन की पैरोल दी गई है और उसे मंगलवार सुबह रोहतक जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकाला गया. इस दौरान हनीप्रीत ने दो गाड़ियों के साथ उसे जेल से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि इस बार वह बागपत के बरनावा आश्रम की बजाय सिरसा स्थित अपने डेरा में रहेगा. 

12वीं बार राम रहीम को पैरोल

गुरमीत राम रहीम, जो कि 2017 में सजा के बाद से जेल में था, अब तक कुल 12 बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है. उसने पिछले कुछ सालों में विभिन्न अवसरों पर पैरोल ली थी, जैसे कि 2020 में मां से मिलने के लिए, 2021 में 12 घंटे के लिए, और 2022-2023 में कई बार. 

राम रहीम को सजा 2 साध्वियों के यौन उत्पीड़न, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामलों में हुई थी. इन मामलों में उसे 10-10 साल की सजा और उम्रभर की सजा मिली है. वह 25 अगस्त 2017 को रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हुआ था. 

कई तरह के प्रतिबंध

हाल ही में, चुनाव आयोग ने राम रहीम को इमरजेंसी पैरोल देने के बाद यह शर्तें भी लागू की थीं कि वह हरियाणा में चुनावी गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकता और सोशल मीडिया पर भी कोई चुनावी गतिविधि नहीं करेगा.