पश्चिम बंगाल में बकरीद की छुट्टी में बड़ा बदलाव, अब 28 मई को होगा सार्वजनिक अवकाश
सरकार ने इससे पहले 26 मई को बकरीद से पूर्व दिवस और 27 मई को बकरीद की छुट्टी घोषित की थी लेकिन चांद दिखने की संभावित तारीख में बदलाव के बाद सरकार ने नया आदेश जारी किया है.
पश्चिम बंगाल सरकार ने ईद-उल-जोहा (बकरीद) को लेकर घोषित छुट्टियों में बड़ा बदलाव किया है. वित्त विभाग (ऑडिट शाखा) द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार अब 28 मई 2026, गुरुवार को बकरीद के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. सरकार ने इससे पहले 26 मई को बकरीद से पूर्व दिवस और 27 मई को बकरीद की छुट्टी घोषित की थी लेकिन चांद दिखने की संभावित तारीख में बदलाव के बाद सरकार ने नया आदेश जारी किया है.
नई अधिसूचना के मुताबिक 26 और 27 मई 2026 को पहले घोषित छुट्टियां अब रद्द कर दी गई हैं और दोनों दिन सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों में सामान्य कार्य होगा. यह आदेश पश्चिम बंगाल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. के. मिश्रा की ओर से जारी किया गया है. अधिसूचना के बाद सभी सरकारी विभागों और जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं.
नोटिफिकेशन में क्या है
Also Read
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेश के मुताबिक 26 और 27 मई को बंगाल के सभी दफ्तरों, संस्थानों और अन्य जगहों पर कामकाज होगा.
ममता सरकार पर साधा निशाना
इससे पहले पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि राज्य की पूर्ववर्ती सरकार के कार्याकाल में हुए विभिन्न भर्ती घोटालों के कारण राज्य की बदनामी हुई है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विधानसभा के अगले बजट सत्र में नई भर्ति नीति लाएगी. वहीं एक अधिकारी ने कहा कि पूर्ववर्ती टीएमसी सरकार के दौरान हुई इन अनियमितताओं के कारण कलकत्ता हाईकोर्ट और हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा था जिसके चलते 26,000 स्कूली नौकरियां रद्द हुईं. उन्होंने कहा इससे पश्चिम बंगाल की साख को गहरा नुकसान पहुंचा और राज्य को इस स्थिति से बाहर निकलने की जरूरत है.