'आप ब्रांडेड चश्मे, महंगी जैकेट पहनते हैं', बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री ने सवालों का दिया करारा जवाब
शास्त्री ने अपनी लाइफस्टाइल की आलोचना पर सवाल उठाते हुए कहा, "अगर हमारे देश में बलात्कारी करोड़ों के बंगलों में रह सकते हैं, नाचने वाले अरबों के बंगलों में रह सकते हैं, तो किसी ने साधु को चश्मा दे दिया, तो इसमें क्या गलत है? वो भी जी सकता है, यार. यह कोई बुराई नहीं है."
बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम अपनी भव्य लाइफस्टाइल जैसे ब्रांडेड चश्मे और जैकेट पहनने के सवालों का बेबाकी से दिया. शो में उनके द्वारा ब्रांडेड चश्मे और जैकेट पहने जाने की की तस्वीरें दिखाए जाने पर शास्त्री ने कहा, "नहीं, यह सिर्फ एक था. बाकी तो 60 रुपये, 20 रुपये वाले सस्ते चश्मे भी हैं. मेरे शिष्य मुझे ये देते हैं. वे मुझसे प्रेम करते हैं और कहते हैं, 'गुरुजी, एक बार पहन कर दिखा दो, हमें खुशी होगी.' हम पहन लेते हैं. मुझे लगता है, इसमें बुराई नहीं है. मैंने कभी संन्यास नहीं लिया, न ही मैं साधु हूं. जब मैं साधु नहीं हूं, तो इसमें गलत क्या है?" उन्होंने कहा कि ये उपहार उनके अनुयायियों के स्नेह का परिणाम हैं.
बलात्कारी करोड़ों के बंगलों में रह सकते हैं
शास्त्री ने अपनी लाइफस्टाइल की आलोचना पर सवाल उठाते हुए कहा, "अगर हमारे देश में बलात्कारी करोड़ों के बंगलों में रह सकते हैं, नाचने वाले अरबों के बंगलों में रह सकते हैं, तो किसी ने साधु को चश्मा दे दिया, तो इसमें क्या गलत है? वो भी जी सकता है, यार. यह कोई बुराई नहीं है." उन्होंने मीडिया पर बैलगाड़ी जैसे उनके सादगी भरे कार्यों को नजरअंदाज करने और केवल उनके कपड़ों पर ध्यान देने का आरोप लगाया.
अनंत अंबानी की शादी में जाने को लेकर कही ये बात
पिछले साल जुलाई में अनंत अंबानी की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के सवाल पर शास्त्री ने कहा, "मुझे वहां बुलाया गया था. जिस तरह से उन्होंने अपनी 'विवाह परंपरा' और मंगल कार्य को सनातन संस्कृति के साथ 'उत्सव' को 'महोत्सव' बनाया, वह अद्भुत था." अनंत अंबानी ने विशेष विमान भेजने का आग्रह करते हुए कहा, "आपकी कथा पर हम विमान भेजेंगे." शास्त्री ने हंसते हुए कहा, "मैं भगवान से प्रार्थना कर रहा था कि हर बार ऐसे निमंत्रण मिलें, तो ऐसा विमान मिले!"
न्यूजीलैंड के पीएम से मुलाकात
इस साल जून में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात का जिक्र करते हुए शास्त्री ने कहा, "न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री मुझसे मिलने आए. मैं तनाव में था कि क्या बोलूं. मिलते ही उन्होंने कहा, 'वेलकम, वेलकम, बागेश्वर बाबा.' मैंने जवाब दिया, 'थैंक यू, थैंक यू, थैंक यू.' और क्या बोलता? मुझे अंग्रेजी नहीं आती. अंत में मैंने कहा, 'सॉरी, मैं अंग्रेजी में बोल नहीं सकता, लेकिन समझता हूं.'" उन्होंने सलाह दी, "मेरी गलती न करें. बच्चों को शिक्षा दें. बेटियों को शिक्षा और अच्छे संस्कार दें."