T20 World Cup 2026

'नरेंद्र मोदी से केजरीवाल कांप जाते हैं', राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव से पहले पूर्व CM को लेकर दिया बड़ा बयान-Video

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि मैं ईमानदार हूं. ये खुद को को ही सर्टिफिकेट दे रहे हैं, जनता से नहीं पूछ रहे. जो बेईमान होता है, वही अपने आपको सर्टिफिकेट देता है.

congress and aap x account
Hemraj Singh Chauhan

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने मंगलवार को मनीष सिसोदिया की पुरानी विधानसभा सीट पटपड़गंज में एक चुनावी सभा की. इस सभा में उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला. राहुल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से केजरीवाल कांपते हैं. उन्होंने मंगलवार को केजरीवाल पर तीखे हमले बोले. उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते थे कि  साफ सुथरी राजनीति करूंगा, लेकिन सबसे बड़ा शराब घोटाला किया. 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि मैं ईमानदार हूं. ये खुद को को ही सर्टिफिकेट दे रहे हैं, जनता से नहीं पूछ रहे. जो बेईमान होता है, वही अपने आपको सर्टिफिकेट देता है.आप आए थे और कहा था कि ईमानदारी की राजनीति करूंगा, लेकिन आपने सबसे बड़ा शराब घोटाला कर दिया- ये सच्चाई है. केजरीवाल के लेकर उन्होंने आगे कहा कि वो शीशमहल की राजनीति करते हैं.

'दिल्ली में सांस नहीं ली रही'

राहुल ने कहा कि केजरीवाल जी ने कहा था कि नए तरीके की राजनीति करूंगा. लेकिन आज दिल्ली में  सांस नहीं ली जा रही है. प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. पीने को साफ पानी नहीं मिलता. रोजगार नहीं मिलता. उन्होंने शराब घोटाला किया है. ये केजरीवाल जी की राजनीति है.

आप-कांग्रेस ने मिलकर लड़ा दिल्ली विधानसभा चुनाव
आपको पता है लोकसभा चुनाव 2024 आप और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था लेकिन हरियाणा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत विफल होने के बाद दोनों के बीच तल्खी  बढ़ गई. हालांकि दिल्ली विधानसभा में दोनों के लोकसभा चुनाव की तरह साथ मिलकर लड़ने की चर्चा थी. लेकिन दोनों पार्टियों के बीच यहां भी सीटो को लेकर समझौता नहीं हो पाया.

शीशमहल की करते हैं राजनीति

राहुल गांधी ने केजरीवाल को पहली बार सीएम रहते हुए उनको मिले शीशमहल को लेकर भी घेरा. बीजेपी ने सबसे पहले ये मुद्दा उठाया था. मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल अब सिर्फ 'शीशमहल' वाली राजनीति करते हैं. राहुल ने केजरीवाल के 10 राज की तुलना दिल्ली की पूर्व सीएम और दिवगंत कांग्रेस नेता शीला दीक्षित से की. 

'केजरीवाल भ्रष्टाचार करते हैं'

राहुल ने कहा कि आपने शीला दीक्षित जी का काम देखा होगा. उन्होंने यहां इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर पूरी दिल्ली को बदल दिया था. अब आपने केजरीवाल के 10 साल देख लिए हैं. केजरीवाल लंबे-लंबे भाषण देते हैं, भ्रष्टाचार करते हैं, बस जनता के लिए काम नहीं करते हैं.