लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह बोले PoK हमारा, 24 सीटें आरक्षित...जानें बड़ी बात

24 Seats Reserved for PoK: लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नेहरू के समय में जो गलतियां हुई थीं, उसका खामियाजा वर्षों तक कश्मीर को उठाना पड़ा. 

Amit Mishra

24 Seats Reserved for PoK: जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 को लोकसभा ने पास कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को इसे संसद में पेश किया. पहले जम्मू (Jammu) में 37 सीटें थीं, नए विधेयक के तहत इन्‍हें बढ़ाकर अब 43 कर दिया गया है. वहीं, कश्मीर (Kashmir) में पहले 46 सीटें थी. नए विधेयक के तहत इनकी संख्‍या बढ़ाकर 47 कर दी गई है. पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर के लिए भी नए विधेयक में 24 सीटें आरक्षित की गई हैं. गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लोकसभा में बिल पेश करते वक्‍त कहा कि पीओके (PoK) के लिए 24 सीट आरक्षित की गई हैं क्‍योंकि पीओके हमारा है.

पीओके हमारा है