Budget 2026

क्या चाचा से अलग होकर कर दी गलती? विधानसभा चुनाव से पहले जनता की नब्ज टटोलने चले अजित पवार

अजित पवार की एनसीपी महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति सरकार की सहयोगी पार्टी है, जिसमें सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और बीजेपी भी शामिल है. अभी महायुती में विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा होना है. इस तरह की खबरें हैं कि इस हफ्ते की शुरुआत में अजित पवार ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और उन्होंने एनसीपी के लिए 80 से 90 सीटें मांगी थीं.

Social media
India Daily Live

Maharashtra News: महाराष्ट्र में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. आगामी विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार करने के लिए एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने प्रदेश में एक जन संपर्क कार्यक्रम चलाने का ऐलान किया है. एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख सुनील तटकरे ने रविवार को इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि जन संवाद यात्रा की शुरुआत नासिक से होगी और वह खुद इस यात्रा की अगुवाई करेंगे.

महायुती में अभी होना है सीटों का बंटवारा

बता दें कि अजित पवार की एनसीपी महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति सरकार की सहयोगी पार्टी है, जिसमें सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और बीजेपी भी शामिल है. अभी महायुती में विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा होना है.

अमित शाह से की जल्द सीटों का बंटवारा करने की मांग

इस तरह की खबरें हैं कि इस हफ्ते की शुरुआत में अजित पवार ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और उन्होंने एनसीपी के लिए 80 से 90 सीटें मांगी थीं. अपनी इस सूक्ष्म  मुलाकात में अजित पवार ने अमित शाह से जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा करने पर जोर दिया था.

पवार ने शुरू कीं 1 करोड़ की जन कल्याणकारी योजनाएं

नासिक में एनसीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, तटकरे ने राज्य में महिलाओं, युवाओं और किसानों को कवर करने वाली 1 लाख करोड़ रुपये की कल्याणकारी परियोजनाएं शुरू करने के लिए अजीत पवार को श्रेय दिया.

तटकरे ने यह भी कहा कि एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं छगन भुजबल और प्रफुल पटेल को आने वाले विधानसभा चुनावों में बड़ी सफलता मिलेगी. इससे पहले इस तरह की खबरें थीं कि छगन भुजबल फिर से अपना पाला बदल सकते हैं और अजित को छोड़कर शरद पवार की एनसीपी में शामिल हो सकते हैं.

लोकसभा चुनाव में जनता ने सिखाया था सबक

बता दें कि लोकसभा चुनाव में 4 सीटों में से मात्र 1 सीट जीतने के बाद अजित पवार ने प्रदेश के युवा और महिला मतदाताओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया है. तटकरे ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री होते हुए अजित पवार ने कल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय स्थिति में तालमेल बिठाकर रखा है.

सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे पवार

उन्होंने कहा, 'अजित पवार की यात्रा नासिक से शुरू होते हुए सभी 288 विधानसभा में जाएगी. अजित पवार ने प्रदेश के किसानों, छात्रों, महिलाओं,युवाओं और समाज के अन्य वर्गों के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की योजनाएं शुरू की हैं. एनसीपी के कार्यकर्ता इन योजनाओं के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश करें.'

बता दें कि हाल ही के लोकसभा चुनाव में शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस ने सत्ताधारी एनडीए को हैरान कर दिया था. शरद पवार गुट ने 10 में से 8, कांग्रेस ने 13 और उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी.