Aaj Ka Mausam: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में राहत की उम्मीद
Weather Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, लेकिन अच्छी खबर यह है कि मानसून एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ रहा है. जानें कैसा है आज का मौसम…
Weather Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, लेकिन अच्छी खबर यह है कि मानसून एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में मानसून गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बाकी हिस्सों में तेजी से फैलेगा. मौसम विभाग ने 22 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
कहां-कहां होगी भारी बारिश?
पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में इस सप्ताह भारी बारिश होने की संभावना है. 27 से 29 जून को सिक्किम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 28 जून को असम और मेघालय में भी कहीं-कहीं अत्यधिक बारिश का खतरा है.
दिल्ली का मौसम:
दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे. दोपहर में आंधी-बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हवा की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा रह सकती है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है. 26 से 28 जून तक भी यही स्थिति रहेगी. 28 जून के बाद मौसम थोड़ा साफ हो सकता है.
Also Read
उत्तर प्रदेश का मौसम:
यूपी में 26 से 30 जून तक कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है. लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, अलीगढ़, नोएडा, मेरठ, आगरा, मथुरा, बरेली समेत लगभग सभी बड़े शहरों में बारिश हो सकती है. पूर्वी यूपी में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहेंगी, जबकि 27-28 जून को पश्चिमी यूपी सूखा रह सकता है. 29 जून से 1 जुलाई तक फिर से व्यापक बारिश होने की संभावना है.
बिहार का मौसम:
बिहार में मौसम मिला-जुला रहेगा. कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश होगी. दक्षिणी जिलों में गर्मी और लू का असर भी बना रहेगा. कुछ इलाकों में 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा है.
अन्य राज्यों का हाल:
-
हिमाचल प्रदेश: 25 से 29 जून तक बारिश, 30 जून-1 जुलाई को भारी बारिश
-
उत्तराखंड: अगले 3-4 दिन बारिश, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार आदि प्रभावित
-
राजस्थान: 26 जून से 1 जुलाई तक कई जगहों पर धूल भरी आंधी और बारिश
-
झारखंड: अगले 2 दिन लू, 28 जून से बारिश
-
जम्मू-कश्मीर: 26, 30 जून और 1 जुलाई को आंधी-बारिश