Aaj Ka Mausam: इन 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून ने कहर ढाया हुआ है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले 3-4 दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान जताया है.
Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून ने कहर ढाया हुआ है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले 3-4 दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान जताया है. 22 जुलाई को 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी है.
किन राज्यों में अलर्ट?
मध्य भारत, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 18 राज्यों- पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, हरियाणा, केरल, ओडिशा आदि में भारी बारिश का अलर्ट है.
कैसा है दिल्ली का मौसम:
दिल्ली-एनसीआर में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट है. 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है. 23 जुलाई से मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है.
Also Read
उत्तर प्रदेश का मौसम:
22 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट है. 23-24 जुलाई को पूर्वी यूपी और 25-27 जुलाई को पश्चिमी यूपी में मूसलाधार बारिश हो सकती है. तेज हवाओं (40-50 kmph) का भी खतरा है.
बिहार का मौसम:
18-21 जुलाई तक बिहार के कई जिलों (पटना, गया, रोहतास, नवादा, भोजपुर आदि) में भारी बारिश होगी. 19-20 जुलाई को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश संभव है. आंधी-तूफान का भी अलर्ट है.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम:
22 से 27 जुलाई तक देहरादून, नैनीताल, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग आदि जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. 18-21 जुलाई को बहुत भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा है. वहीं, हिमाचल प्रदेश की बात करें तो 22 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, किन्नौर आदि जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट है. 22-27 जुलाई तक कई जगहों पर भारी बारिश जारी रहेगी.
जम्मू-कश्मीर का मौसम:
22-27 जुलाई तक श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, कुपवाड़ा, जम्मू आदि जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. 22-24 जुलाई को मूसलाधार बारिश और 25-27 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती है. 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं.