T20 World Cup 2026

Aaj Ka Mausam 16 September 2025: चेन्नई में इस हफ्ते भारी बारिश की संभावना, जानें क्या है अन्य राज्यों का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर आज के लिए मौसम की जानकारी दे दी गई है. जिसके मुताबिक आज चेन्नई के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है.

Social Media
Shanu Sharma

Aaj Ka Mausam 16 September 2025: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 16 सितंबर को भारत के दक्षिणी हिस्से में बारिश की संभावना है. चेन्नई में एक और हफ्ते तक बारिश का दौर जारी रहेगा. सप्ताह के अंत में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है. रविवार को नुंगमबक्कम में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और मीनामबक्कम में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, लेकिन बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी.

आईएमडी ने मंगलवार को तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. IMD के मुताबिक इरोड, कृष्णगिरि, धर्मपुरी, तिरुपत्तूर, सलेम और वेल्लोर में भारी वर्षा हो सकती है. अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. बुधवार को बारिश का दायरा बढ़ेगा, जिसमें कृष्णगिरि, धर्मपुरी, सलेम, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची और विल्लुपुरम शामिल हैं. पुडुचेरी में भी मध्यम से भारी बारिश होगी.

IMD ने जारी किया अपडेट 

मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी में मौसम सुहाना रहने वाला है. हल्की बारिश से गर्मी भी सामान्य रहेगा. हालांकि दिल्ली में उमस भरी गर्मी रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि सोमवार को महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में हुई भारी बारिश की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. एक बार फिर पूरा मुंबई डूब चुका. हालांकि आज का मौसम कल से बेहतर रहने का अनुमान है. इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है. चेन्नई के अलग-अलग जिलों में गुरुवार को बारिश की तीव्रता बढ़ेगी. वहीं शुक्रवार को भी तिरुवल्लूर, रानीपेट, वेल्लोर और कांचीपुरम में भारी बारिश का अनुमान है. उत्तरी तमिलनाडु में सबसे अधिक बारिश होने की संभावना है. बारिश की वजह से जलभराव की समस्या हो सकती है.

किसानों और निवासियों के लिए सावधानी जरूरी

आईएमडी ने किसानों से बारिश के कारण सतर्क रहने को कहा है. लंबे समय तक बारिश से खेतों में जलभराव हो सकता है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. किसानों को खेती और कटाई की योजना सावधानी से बनाने की सलाह दी गई है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बाढ़ और जलभराव के प्रति सतर्क रहना होगा. चेन्नई जैसे शहरों में यातायात जाम और सड़कों पर जलभराव की समस्या हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और यात्रा की योजना सावधानी से बनाएं. भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.