श्रीनगर में अपने किराए के घर में मृत पाए गए एक ही परिवार के 5 लोग, दम घुटने से हुई मौत
श्रीनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. मरने वालों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं.
श्रीनगर के पंदरथन इलाके में एक हैरान करने वाली घटना घटी, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए. अधिकारियों के अनुसार, इस परिवार के पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे रविवार शाम को दम घुटने के कारण असमय काल के गाल में समा गए.
सांस लेने में परेशानी के कारण मौत
श्रीनगर के पंदरथन इलाके में किराए के घर में रहने वाला यह परिवार रात के समय बेहोश हो गया और बाद में उन्होंने दम घुटने के कारण अपनी जान गंवा दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, परिवार के सभी पांच सदस्य बेहोश हो गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
इस परिवार के सदस्य बारामुला के रहने वाले बताए गए हैं, लेकिन अभी तक उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
Also Read
शोक और दुख का माहौल
इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. परिवार के सदस्य अपनी जान गंवा बैठे, और यह घटना न केवल उनके परिवार बल्कि आसपास के समुदाय के लिए भी एक बड़ा आघात है.