IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के दोषी का हुआ बुरा अंजाम, सिर फोड़कर साथी कैदियों ने कर दी हत्या

कोल्हापुर जेल में 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के 4 दोषी कैद हैं. इस हत्या की घटना के बाद जेल में इन दोषियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

social media
India Daily Live

Mumbai News: 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी मोहम्मद खान को बेहद दर्दनाक मौत नसीब हुई. कोल्हापुर की जेल में उसकी सिर फोड़कर हत्या कर दी गई. मारे गए कैदी का नाम मोहम्मद अली खान बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि किसी अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में लिए गए 5 आरोपियों को मोहम्मद अली खान की ही बैरक में रखा गया था, जिन्होंने किसी बात को लेकर मोहम्मद अली खान का सिर फोड़ दिया और बाद में उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, हत्या करने वाले आरोपियों के नाम प्रतीक पाटिल, दीपक खोत, संदीप चव्हाण, ऋतुराज इनामदार और सौरभ सिद्ध हैं. 

क्या बोली पुलिस

कारागार विभाग की उपमहानिरीक्षक स्वाति साठे ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है कि इन सबके बीच कोई विवाद तो नहीं था.

अन्य दोषियों की बढ़ाई गई सुरक्षा
मोहम्मद अली खान उर्फ मुन्ना उर्फ मनोज कुमार भंवरलाल गुप्ता की हत्या के बाद कोल्हापुर जेल में मुंबई बम धमाकों के दोषियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है मोहम्मद अली आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था. कोल्हापुर जेल में 1993 मुंबई ब्लास्ट के 4 दोषियों को रखा गया है.

 सीरियल बम ब्लास्ट में हुई थी 257 लोगों की मौत
12 मार्च 1993 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की 28 मंजिला इमारत के बेसमेंट में एक जोरदार धमाका हुआ था जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई थी. आधा घंटे बाद दूसरा धमाका एक कार में हुआ. एक के बाद एक पूरे मुंबई में उस दिन 12 जगहों पर कुल 13 धमाके हुए थे. इस सीरियल बम ब्लास्ट में कुल 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग घायल हुए थे.