IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

पुणे के एक और नाबालिग की करतूत, 15 साल के लड़के ने टैंकर से दो लोगों को रौंदा

पुणे में तेज रफ्तार टैंकर ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं. इस टैंकर को कथित तौर पर 15 साल एक नाबालिग लड़का चला रहा था. पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है.

social media
India Daily Live

पुणे में तेज रफ्तार टैंकर ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं. इस टैंकर को कथित तौर पर 15 साल एक नाबालिग लड़का चला रहा था. 

पुणे के कोंढवा में आज सुबह एक तेज रफ्तार टैंकर ने एक स्कूटी चालक को टक्कर मार दी. जहां कई लोग इस हादसे का शिकार हुए हैं. पुलिस के मुताबिक यह हादसा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट (एनआईबीएम) के पास एवरजॉय कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के सामने हुआ है. पुलिस ने घायलों की पहचान गीता संतोष धूमे और सोनी चंद्रसिंह राठौड़ के रूप में की है.

नाबालिग टैंकर चालक ने दो लोगों को रौंदा

पुलिस ने बताया कि पिसोली निवासी धूमे कोंढवा इलाके में एक खेल अकादमी के लोग एक साथ मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे. इसी दौरान यह घटना हुई. हादसे के समय ये दोनों अपनी स्कूटी पर सवार थे तभी पीछे से एक टैंकर ने इन्हें टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि घायलों को कोंढवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है. वहीं टैंकर चालक को पुलिस ने हिरासत में  ले लिया है. 

सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगा सवाल

हाल ही में 19 मई, 2024 को पुणे के कल्याणी नगर इलाके में एक तेज़ रफ़्तार पोर्श कार ने बाइक पर सवार दो लोगों को कुचल दिया. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में एक लड़का था और एक लड़की. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चला रहे नाबालिग को पकड़ लिया. थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को अपने साथ ले गई.

शुरुआत में तो ये मामला दबाने की कोशिश हुई लेकिन मीडिया में मामला उछला तो पुलिस अचानक हरकत में आई. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि जिस कार से ये एक्सीडेंट हुआ उसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं था. पुणे की सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन और नंबर प्लेट के घूम रही कारों से सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे.