26 मई 20214 से शुरु हुआ 11 सालों का सफर, जानें पीएम मोदी के कार्यकाल की 11 बड़ी उपलब्धियां
इन 11 वर्षों में नीतियां बदलीं, दृष्टिकोण बदला और भारत को देखने का नजरिया भी. आलोचनाएं आईं, समर्थन मिला, लेकिन भारत प्रगति की राह पर अडिग रहा.
26 मई, 2014 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में सुनहरे कुर्ते में आत्मविश्वास से लबरेज नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. गुजरात के एक छोटे से शहर से शुरू हुआ उनका सफर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचा, जो अपने आप में एक प्रेरणादायक कहानी है. यह दिन न केवल उनके लिए, बल्कि भारत के लिए भी ऐतिहासिक था.
26 मई, 2025: गुजरात से वैश्विक मंच तक
ठीक 11 साल बाद, वही नरेंद्र मोदी गुजरात पहुंचे, जहां से उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई थी. आज वे देश के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं. गुजरात में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए वे उस यात्रा का प्रतीक बन चुके हैं, जो दिल्ली से शुरू होकर वैश्विक मंच तक पहुंची. इन 11 वर्षों में नीतियां बदलीं, दृष्टिकोण बदला और भारत को देखने का नजरिया भी. आलोचनाएं आईं, समर्थन मिला, लेकिन भारत प्रगति की राह पर अडिग रहा.
11 साल, 11 उपलब्धियां: भारत का कायाकल्प
पिछले एक दशक में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की.
जनधन योजना: 2014 में शुरू हुई इस योजना ने करोड़ों गरीबों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा.
स्वच्छ भारत मिशन: स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाकर 10 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए.
जीएसटी: "एक राष्ट्र, एक कर" की नीति ने व्यापार को सरल और पारदर्शी बनाया.
आयुष्मान भारत: दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ने गरीबों को मुफ्त इलाज प्रदान किया.
डिजिटल इंडिया: UPI और डिजिलॉकर जैसे प्लेटफॉर्म ने तकनीक को जन-जन तक पहुंचाया.
इंफ्रास्ट्रक्चर: 37 किमी प्रतिदिन के हिसाब से हाईवे निर्माण ने भारत को नई गति दी.
वैश्विक पहचान: विदेश नीति के जरिए भारत ने UN, अमेरिका, जापान और UAE में अपनी छवि मजबूत की.
आत्मनिर्भर भारत: कोविड-19 के बाद लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिला.
अनुच्छेद 370: जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाकर ऐतिहासिक कदम उठाया गया.
राम मंदिर: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को शांतिपूर्ण नेतृत्व प्रदान किया.
नारी शक्ति: तीन तलाक कानून और बेटी बचाओ अभियान ने महिलाओं को सशक्त किया.