menu-icon
India Daily

इसके लिए हिम्मत चाहिए... यश की ‘Toxic’ को मिला किच्चा सुदीप का समर्थन, कन्नड़ इंडस्ट्री हुई एकजुट

यश की फिल्म ‘Toxic’ को दर्शकों से मिली-जुली और ज्यादातर नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. इसके बावजूद किच्चा सुदीप ने यश की अलग कहानी और प्रयोग करने की हिम्मत की तारीफ की है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
इसके लिए हिम्मत चाहिए... यश की ‘Toxic’ को मिला किच्चा सुदीप का समर्थन, कन्नड़ इंडस्ट्री हुई एकजुट
Courtesy: X

यश की ‘Toxic: A Fairy Tale For Grown Ups’ रिलीज के बाद चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स और आलोचनाएं देखने को मिलीं. इसी बीच कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप ने यश का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि तय फॉर्मूले से अलग फिल्म बनाने के लिए हिम्मत चाहिए.

किच्चा सुदीप ने यश की कोशिश को बताया खास

किच्चा सुदीप ने X पर यश की तारीफ करते हुए कहा कि पिछली बड़ी कमर्शियल सफलता के बाद वह आसानी से एक और तय फॉर्मूला वाली फिल्म बना सकते थे लेकिन उन्होंने अलग रास्ता चुना. सुदीप के मुताबिक, ऐसा फैसला लेने के लिए अलग सोच और मजबूत इरादे के साथ हिम्मत भी जरूरी होती है. उन्होंने ‘Toxic’ को अनोखी कोशिश बताते हुए कहा कि फिल्म के कई हिस्से चर्चा और बहस की गुंजाइश रखते हैं. उन्होंने प्रयोग करने के लिए यश को शुभकामनाएं भी दी.

‘Toxic’ में यश की डबल भूमिका

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘Toxic’ को वेंकट के. नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में यश डबल रोल में हैं. वहीं कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं. कहानी गोवा की पृष्ठभूमि में रखी गई है और एक गैंगस्टर के ऊपर उठने और फिर उसके पतन को दिखाती है. फिल्म में उस दौर का भी संदर्भ है जब गोवा पुर्तगाली शासन में था.

फिल्म की आलोचना के बीच कानूनी विवाद की चर्चा

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना के साथ एक कथित कानूनी विवाद भी चर्चा में आया है. एक यूट्यूबर ने Aiplex Software Private Limited से मिले ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें ‘Toxic’ के मेकर्स की ओर से कोर्ट के आदेश को लागू करने से जुड़ा पत्र दिखा. एक अन्य यूट्यूबर ने भी ऐसे ही दावे किए हैं.