'सेल्फिश बनो, बॉयफ्रेंड रखो लेकिन शादी...', बेटी को मौसमी चटर्जी ने क्यों दी ऐसी सलाह? सुनकर चौंक जाएंगे आप

मौसमी चटर्जी की शुरुआत बहुत छोटी उम्र में हुई थी. साल 1967 में आई फिल्म 'बालिका बधू' से उन्होंने नाम कमाया. उस समय उनकी उम्र महज 12 से 15 साल के बीच थी. फिल्म की कामयाबी के बाद परिवार ने उनकी शादी मशहूर संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे जयंत मुखर्जी से कर दी.

X
Antima Pal

Moushumi Chatterjee Adviced: वेटरन एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने अपनी बेटी मेघा मुखर्जी को जिंदगी और शादी को लेकर ऐसी सलाह दी है जो आजकल काफी चर्चा में है. उन्होंने साफ कहा कि बॉयफ्रेंड रखना ठीक है, लेकिन उससे शादी करना जरूरी नहीं.

बेटी को मौसमी चटर्जी ने क्यों दी ऐसी सलाह?

मौसमी चटर्जी की शुरुआत बहुत छोटी उम्र में हुई थी. साल 1967 में आई फिल्म 'बालिका बधू' से उन्होंने नाम कमाया. उस समय उनकी उम्र महज 12 से 15 साल के बीच थी. फिल्म की कामयाबी के बाद परिवार ने उनकी शादी मशहूर संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे जयंत मुखर्जी से कर दी. कम उम्र में ही शादी और मां बनने जैसी बड़ी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गईं. अब 70 साल की उम्र में वे अपनी बेटी को वही गलतियां दोहराने से बचाना चाहती हैं.

'सेल्फिश बनो, बॉयफ्रेंड रखो लेकिन शादी...'

एक इंटरव्यू में मौसमी ने खुद को प्रोग्रेसिव बताया. उन्होंने बताया कि वे बेटी मेघा से अक्सर कहती हैं, 'तुम्हारा बॉयफ्रेंड हो सकता है, लेकिन तुम्हें उससे शादी करने की कोई जरूरत नहीं है.' यह बात सुनकर आसपास बैठे लोग भी हैरान रह गए. एक्ट्रेस ने आगे महिलाओं को भी यही सलाह दी कि अपनी जिंदगी को सबसे ऊपर रखें.


उन्होंने कहा- 'आज की लड़कियों को थोड़ा सेल्फिश और सेल्फ-सेंटर्ड बनना चाहिए. समय बदल चुका है. गीता में भी लिखा है कि परिवर्तन ही संसार का नियम है.' मौसमी का मानना है कि आज की महिलाएं पुराने जमाने से कहीं आगे निकल चुकी हैं, लेकिन समाज की सोच अभी भी पुरानी बनी हुई है.

एक्ट्रेस ने एक महत्वपूर्ण बात कही कि हम अपनी बेटियों को ससुराल की देखभाल सिखाते हैं, लेकिन बेटों को घर के काम नहीं सिखाते. हम सोचते हैं कि घर का काम सिर्फ महिलाओं का है. आज की युवा पीढ़ी बहुत तनाव में जी रही है. उनके पास खुद के लिए समय ही नहीं बचता. वे जिंदगी का मजा नहीं ले पा रहे.

मौसमी ने आखिर में सलाह दी कि किसी को कुछ साबित करने के लिए कोई कदम मत उठाओ. अपनी खुशी और अपनी पसंद को प्राथमिकता दो.