OTT पर कब और कहां देख सकेंगे सामंथा रुथ प्रभु की 'मां इंति बंगारम', लीक हो गई डिटेल्स!

'मां इंति बंगारम' के डिजिटल राइट्स जियो हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं. इसका मतलब है कि फिल्म थिएटर के बाद सीधे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इसके साथ ही स्टार मां चैनल ने भी फिल्म के सैटेलाइट राइट्स ले लिए हैं. तो OTT रिलीज के कुछ दिन बाद या वीकेंड पर आप इसे टीवी पर भी देख पाएंगे.

X
Antima Pal

Maa Inti Bangaram OTT Release: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. थिएटर में रिलीज होते ही फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की और तीन दिन में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली. हिंदी में रिलीज न होने के बावजूद फिल्म ने टॉलीवुड में 2026 की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म का टैग हासिल कर लिया. अब फैंस के मन में एक ही सवाल है - ये फिल्म OTT पर कब आएगी?

OTT राइट्स किसके पास?

रिपोर्ट के मुताबिक 'मां इंति बंगारम' के डिजिटल राइट्स जियो हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं. इसका मतलब है कि फिल्म थिएटर के बाद सीधे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इसके साथ ही स्टार मां चैनल ने भी फिल्म के सैटेलाइट राइट्स ले लिए हैं. तो OTT रिलीज के कुछ दिन बाद या वीकेंड पर आप इसे टीवी पर भी देख पाएंगे.

कब होगी OTT रिलीज?

आमतौर पर कोई भी फिल्म थिएटर में 4 से 6 हफ्ते चलने के बाद ही OTT पर आती है. 'मां इंति बंगारम' को भी इसी रूल के हिसाब से जुलाई के आखिरी हफ्ते या अगस्त के पहले हफ्ते में जियो हॉटस्टार पर रिलीज किए जाने की संभावना है. हालांकि मेकर्स ने अभी कोई ऑफिशियल तारीख कन्फर्म नहीं की है. तारीख का ऐलान जल्द ही हो सकता है.


फिल्म की कहानी और सक्सेस

सामंथा की ये फिल्म फैमिली ड्रामा और इमोशन से भरपूर है. फिल्म में सामंथा के दमदार अभिनय को फैंस और क्रिटिक्स दोनों ने खूब पसंद किया. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही अपनी लागत वसूल कर ली थी. साउथ के अलावा हिंदी बेल्ट में भी फिल्म की चर्चा हो रही है, भले ही इसे हिंदी डब में रिलीज न किया गया हो.


कहां देखें?

फिल्म OTT पर आते ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेकर आप घर बैठे सामंथा की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म देख सकते हैं. टीवी पर देखने के शौकीन लोगों के लिए स्टार मां चैनल पर भी फिल्म का प्रीमियर होगा. सामंथा के फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है.