Budget 2026

4 साल में बेइंतहा प्यार, दो बार रचाई शादी, सालभर में कैसे इतने दूर हो गए हार्दिक नताशा?

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक दोनों अब अलग हो चुके हैं. दोनों ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर तलाक की खबरों की पुष्टि की है. इनके इंस्टाग्राम पोस्ट को देख हर कोई काफी हैरान है और इन्हें इस मुश्किल भरे वक्त में हिम्मत रहने के बारे में कह रहा है.

Social Media
India Daily Live

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक दोनों अब अलग हो चुके हैं. दोनों ने खुद अपनी तलाक की खबरों पर मुहर लगाई है. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है. Hardik Pandya की इंस्टाग्राम पोस्ट को देख फैंस काफी परेशान हो रहे हैं और उनको हौसला रखने को कह रहे हैं. हार्दिक पांड्या और नताशा ने बताया कि ये फैसला उनके लिए काफी मुश्किल था लेकिन दोनों ने एक दूसरे की फीलिंग्स का सम्मान करते हुए एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है.

साल 2020 में जब लॉकडाउन लगा था उस दौरान हार्दिक पांड्या ने नताशा से सगाई की थी. सगाई की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई थी. इसके बाद दोनों ने अपने परिवार के बीच शादी कर ली. शादी के दो महीने बाद ही हार्दिक पांड्या और नताशा ने बेटे अगस्त्य को जन्म दिया. शादी के बाद दोनों के बीच काफी ज्यादा प्यार देखने को मिला. 

दो बार की थी शादी

दोनों के बीच इतना बेशुमार प्यार था कि दोनों ने दो बार शादी की थी. पहली शादी लॉकडाउन के कारण उतनी ग्रैंड नहीं हो पाई थी इसलिए हार्दिक पांड्या ने अपनी ही पत्नी से दूसरी बार शादी की जिसकी फोटो और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही थीं. हार्दिक पांड्या और नताशा ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी.

दोनों की तलाक की खबरें काफी समय से चल रही थी क्योंकि पहले नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से पांड्या सरनेम हटाया फिर हार्दिक संग अपनी फोटोज भी हटा दी थी. हालांकि, बाद में अभिनेत्री ने उन तस्वीरों को फिर से लगाया लेकिन दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे. जब हार्दिक विश्व कप 2024 जीते तब भी नताशा स्टेनकोविक ने उनके लिए कोई पोस्ट नहीं किया जिसके बाद इनकी तलाक की खबरों ने और तेजी पकड़ ली. नताशा अब अपने देश सर्बिया चली गई हैं.