'मेरी उम्र 80 साल है...', पद्म पुरस्कार में पीएम मोदी को इग्नोर करने पर ट्रोल हुए एक्टर अनिल कुमार रस्तोगी ने क्या कहा?

इस क्लिप को देखकर कई यूजर्स ने इसे 'इग्नोर' करने वाली घटना बता दिया और मजाक उड़ाने लगे. अब खुद अनिल कुमार रस्तोगी ने इस विवाद पर सफाई दी है. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- 'जो लोग इस घटना पर मजाक उड़ा रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि मैं 80 साल से ज्यादा का हूं.'

X
Antima Pal

Anil Kumar Rastogi Padma Award: हाल ही में हुए पद्म पुरस्कार समारोह में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. 83 वर्षीय वेटरन अभिनेता और वैज्ञानिक अनिल कुमार रस्तोगी जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान लेने जा रहे थे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया. लेकिन रस्तोगी उस तरफ ध्यान दिए बिना आगे बढ़ गए. 

'यह मेरी उम्र की वजह से हुई ओवरसाइट थी'

इस क्लिप को देखकर कई यूजर्स ने इसे 'इग्नोर' करने वाली घटना बता दिया और मजाक उड़ाने लगे. अब खुद अनिल कुमार रस्तोगी ने इस विवाद पर सफाई दी है. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- 'जो लोग इस घटना पर मजाक उड़ा रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि मैं 80 साल से ज्यादा का हूं. यह मेरी उम्र की वजह से हुई ओवरसाइट थी. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत सम्मान करता हूं और मानता हूं कि देश को नेतृत्व देने के लिए वे सबसे अच्छे विकल्प हैं.'


उन्होंने लखनऊ के प्रतिष्ठित सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CDRI) में बायोकेमिस्ट्री विभाग के प्रमुख के रूप में काम किया है. यह संस्थान CSIR के अंदर आता है और देश की दवा अनुसंधान में अहम भूमिका निभाता है. सिनेमा और थिएटर में भी उनका लंबा सफर रहा है. उन्होंने कई फिल्मों और नाटकों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं. पद्म श्री से सम्मानित होने पर रस्तोगी काफी खुश नजर आए. समारोह में राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार लेते समय उनका चेहरा गर्व से चमक रहा था.