कहां गुम हो गए हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? CCTV में दिख गया कपल
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार हैं. दोनों अपने बच्चों को कैमरे की नजर से बचाना चाहते हैं. इन दोनों ने अपने दोनों बच्चों के लिए नो फोटो पॉलिसी रख रखी है लेकिन अब अकाय की एक झलक देखने को मिली है जिसको देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार हैं. इन दिनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में एक दूसरे से शादी की थी जिसके बाद साल 2021 में इन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. अनुष्का ने पहले बेटी को जन्म दिया जिसका नाम वामिका रखा. उसके बाद कपल ने बेटे अकाय का स्वागत किया. हालांकि, अकाय के होने के बाद कपल लंदन में ही हैं.
हर कोई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लाडले बेटे अकाय की पहली झलक देखना चाहते हैं. अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें अकाय कोहली की झलक दिखी है. कपल ने जब से इनके बच्चे हुए हैं तब से ही नो-पिक्चर पॉलिसी जारी रखी है, लेकिन वामिका की तरह अब अकाय भी कैमरे में कैद हो गए हैं.
Also Read
अकाय की दिखीं पहली झलक
वीडियो में पापा Virat kohli अपने बेटे को गोद में लिए हुए हैं और वहीं उनके साथ अनुष्का शर्मा जो कि कैजुअल अवतार में दिखाई दे रहे हैं. कपल इस दौरान फूल खरीदते दिख रहे हैं. वहीं विराट कोहली भी बेज रंग की टी-शर्ट और सफेद पैंट पहने दिख रहे हैं. जिस तरह से खिलाड़ी ने अपने बच्चे को गोद लिया है वो सबका ध्यान खींच रहा है.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 20 फरवरी, 2024 को एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने एक बेटे का स्वागत किया है जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है. 'अकाय' नाम का मतलब 'पूर्णिमा' या 'चमकता हुआ चांद' होता है. यह मतलब तुर्की में होता है. वहीं हिंदी में इसका मतलब निराकार, संस्कृत में सर्वोच्च शक्ति होता है. हालांकि, 'अकाय' शिव का दूसरा नाम भी है.