Valentine Day 2025: किसी ने किया लिपलॉक तो किसी ने हाथ से बनाया दिल, वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक हुईं बॉलीवुड की ये हसीनाएं
वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स कपल खास अंदाज में एक दूजे को वैलेंटाइन डे विश कर रहे हैं. बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से लेकर बिपाशा बसु तक हर कोई अपने पति संग फोटोज शेयर कर रहा है. फैंस भी कपल की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
Valentine Day 2025: दुनियाभर में आज लोग वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं. 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर हर कोईअपने पार्टनर को स्पेशल फील करा रहा है. वहीं प्यार का दिन हो और बॉलीवुड कपल्स की बात ना हो ऐसा हो नहीं सकता है. वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स कपल भी खास अंदाज में एक दूजे को वैलेंटाइन डे विश कर रहे हैं. बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से लेकर बिपाशा बसु तक हर कोई अपने पति संग फोटोज शेयर कर रहा है. फैंस भी कपल की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
किसी ने किया लिपलॉक तो किसी ने हाथ से बनाया दिल
इसी के साथ वैलेंटाइन डे के दिन सोहा अली खान ने खुलेआम अपने पति कुणाल पर प्यार बरसाया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्पेशल फोटो शेयर की. इस फोटो में सोहा और कुणाल कैमरे के सामने लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं.