अरी मोरी मैया! ये उर्फी को क्या हुआ, सच में मुंडवा लिया अपना सिर

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद की एक तस्वीर सामने आई है जिसको देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. आइए हम आपको तस्वीर के पीछे की सच्चाई बताते हैं.

India Daily Live

नई दिल्ली: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. उनका एक आउटफिट देखकर लगता है कि अब इससे ज्यादा वो क्या ही पहनेंगी तो वो कुछ ऐसा पहनकर आ जाती है जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान रहता है कि ये आइडिया इनको कैसे आया.

उर्फी जावेद को जहां उनके अजीबो गरीब आउटफिट के लिए कुछ लोग ट्रोल करते हैं तो वहीं कुछ उनके फैशन सेंस की तारीफ करते हैं. जान्हवी कपूर ने भी उर्फी जावेद के आउटफिट की तारीफ की है. अब तक अपने कपड़ों से हर किसी को चौंकाने वाली उर्फी ने लोगों को एक बार फिर लोगों को हैरान कर दिया लेकिन इस बार वजह उनके आउटफिट नहीं बल्कि कुछ और हैं तो चलिए जानते हैं क्या है वो..

दरअसल, उर्फी ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनके बाल नहीं दिख रहे हैं. वो तस्वीर में टकली नजर आ रही हैं. अब तस्वीर देखकर जहां कुछ लोग हैरान हैं कि उनको क्या हुआ वहीं कुछ इसको फिल्टर कह रहे हैं. तो हम आपको इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई बता दें कि इस फोटो में उर्फी ने फिल्टर लगाया हुआ है. अगर आप फोटो को ध्यान से देखें तो आपको खुद को समझ आ जाएगी.

उर्फी जावेद की इस तस्वीर को देखकर एक झटके में तो फैंस हैरान हुए लेकिन बाद में उन्होंने ध्यान से देखा तो समझ आया कि इन्होंने फिल्टर लगाया है. अब तस्वीर देख एक यूजर ने लिखा ये तो ओरी की बहन निकली बिल्कुल उसके जैसे लग रही, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बहुत गंदी एडिटिंग हैं साइड से बाल दिख रहे हैं. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा मोए- मोए. वहीं चौथे यूजर का कहना है कि सुंदर लग रही हो.