Kerala Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

CM विजय ने 'GF' तृषा के लिए बदले थे तमिलनाडु के नियन! फिर भी क्यों कैंसिल हुए एक्ट्रेस की फिल्म के मॉर्निंग शोज?

सूर्या और तृषा की मोस्टअवेटेड फिल्म 'करुप्पु' की फिल्म का पहला शो तमिलनाडु में कैंसिल कर दिए गए हैं. उन्होंने X पर लिखा, 'कुछ ऐसे कारणों से जिन्हें टाला नहीं जा सकता, 'करुप्पु' के सुबह 9 बजे के शो कैंसिल किए जा रहे हैं. हम सभी से तहे दिल से माफी मांगते हैं!'

AI
Babli Rautela

सूर्या और तृषा की मोस्टअवेटेड फिल्म 'करुप्पु' की फिल्म का पहला शो आज सुबह 9 बजे होने वाला था. लेकिन शो के पहले दिन के पहले शो से कुछ ही घंटे पहले मेकर्स ने  सभी शो कैंसिल कर दिए गए हैं. यह अपडेट बुधवार देर रात ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के को-ओनर और प्रोड्यूसर SR प्रभु की तरफ से आया. उन्होंने X पर लिखा, 'कुछ ऐसे कारणों से जिन्हें टाला नहीं जा सकता, 'करुप्पु' के सुबह 9 बजे के शो कैंसिल किए जा रहे हैं. हम सभी से तहे दिल से माफी मांगते हैं!'

क्यों कैंसिल हुअ करुप्पु के मॉर्निंग शोज

फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर विष्णु कमल ने अब इसके पीछे की वजह बताई है और लिखा है, 'प्रोड्यूसर्स की तरफ से कुछ फाइनेंशियल दिक्कतों के चलते, #Karuppu के सुबह 9:00 बजे (स्क्रीन 1) और 9:30 बजे (स्क्रीन 2) के शो कैंसिल कर दिए गए हैं. सभी बुकिंग्स के लिए रिफंड आधी रात को ही शुरू कर दिए गए थे और जल्द ही प्रोसेस हो जाएंगे.' उन्होंने आगे कहा, 'हम अभी दोपहर 12:00 बजे और 12:45 बजे के शो के बारे में साफ जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद करते हैं कि सब ठीक होगा.' इसके तुरंत बाद, उन्होंने एक और अपडेट शेयर किया जिसमें बताया गया कि दोपहर और मैटिनी शो भी कैंसिल किए जाएंगे और रिफंड जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे.

कब रिलीज होगी तृषा और सुर्या की फिल्म?

बता दें की शेयर की हुई पोस्ट में लिखा था, 'अभी-अभी डिस्ट्रीब्यूटर @SakthiFilmFctry की तरफ से एक कॉल आया है, जिसमें बताया गया है कि #Karuppu अब आज शाम से ही रिलीज होने की उम्मीद है. इसलिए, दोपहर और मैटिनी शो कैंसिल किए जा रहे हैं और रिफंड जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे.' इसमें आगे कहा गया, 'यह उन सभी लोगों के लिए सच में दिल तोड़ने वाली बात है जो आज फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हम आपकी निराशा को पूरी तरह समझते हैं और आपके साथ इस दुख में शामिल हैं. उम्मीद करते हैं कि सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा और यह इंतजार एक अच्छे नोट पर खत्म होगा.'

CM विजय से फिल्म को दी थी स्पेशल परमिशन

यह कैंसलेशन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के फिल्म की सुबह 9 बजे की स्क्रीनिंग के लिए कथित तौर पर 'विशेष अनुमति' दिए जाने के कुछ ही दिनों बाद हुआ है. पिछले दो दिनों में, कई फैंस ने ऑनलाइन चिंता जताई थी, क्योंकि विशेष अनुमति की घोषणा के बावजूद वे टिकटिंग प्लेटफ़ॉर्म पर सुबह के शो ढूंढ या बुक नहीं कर पा रहे थे.

बता दें की तीन साल पहले जनवरी 2023 में 'थुनिवु' फिल्म के 4:30 बजे के शो के दौरान मची भगदड़ में एक फैन की मौत हो गई थी. तब से सुरक्षा कारणों से सरकार ने सुबह के शो पर बैन लगा दिया था. अब मुख्यमंत्री पद संभालते ही विजय ने 48 घंटों के अंदर तृषा की फिल्म करुप्पु को स्पेशल परमिशन दे दी है.