'Toxic' का नया गाना 'मदहोश' देख फैंस खो बैठे होश! यश और तारा की केमिस्ट्री ने लगाई आग; Video

'मदहोश' एक रोमांटिक और इमोशनल ट्रैक है. इसमें यश और तारा की केमिस्ट्री को खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है. गाने में बाथटब, बारिश, कैफे और बालकनी के सीन शामिल हैं.

X
Antima Pal

Toxic Song Madhosh: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का दूसरा गाना 'मदहोश' रिलीज हो गया है. गाने को लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन्स आ रहे हैं. कुछ लोग यश और तारा सुतारिया की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि गाने हाइप के मुताबिक नहीं हैं.

'टॉक्सिक' का नया गाना 'मदहोश' देख फैंस खो बैठे होश! 

'मदहोश' एक रोमांटिक और इमोशनल ट्रैक है. इसमें यश और तारा की केमिस्ट्री को खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है. गाने में बाथटब, बारिश, कैफे और बालकनी के सीन शामिल हैं. कई नेटिजन्स ने लिखा कि हर फ्रेम बेहद आकर्षक और 'लेथल' है. यश और तारा की स्क्रीन पर आग लगाने वाली जोड़ी को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं.



एक यूजर ने लिखा- 'यह केमिस्ट्री नहीं, प्योर मैडनेस है. यश और तारा ने पूरी स्क्रीन को आग के हवाले कर दिया. हर फ्रेम खतरनाक है.' कई फैंस ने तारा सुतारिया की खूबसूरती की भी तारीफ की. एक यूजर ने कहा- 'तारा बॉलीवुड में अब तक की सबसे खूबसूरत चेहरों में से एक हैं.'

फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन भी गीतू मोहनदास के हाथों में है. फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है. इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म KVN Productions और Monster Mind Creations के बैनर तले बन रही है. फिल्म 26 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.