थलापति विजय की 'जन नायकन' की रिलीज की राह में फिर अड़चन! क्या अब यश की 'टॉक्सिक' के बाद सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. यह फिल्म विजय की सिनेमा इंडस्ट्री में आखिरी फिल्म मानी जा रही है, क्योंकि इसके बाद वे पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं.

x
Antima Pal

मुंबई: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. यह फिल्म विजय की सिनेमा इंडस्ट्री में आखिरी फिल्म मानी जा रही है, क्योंकि इसके बाद वे पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं. निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संगीत अनिरुद्ध रवीचंदर का है.

थलापति विजय की 'जन नायकन' रिलीज की राह में फिर अड़चन! 

फिल्म की रिलीज मूल रूप से जनवरी 2026 में तय थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेशन की अड़चनों, कानूनी मुद्दों और तमिलनाडु की संवेदनशील राजनीतिक स्थिति के कारण इसमें बार-बार देरी हो रही है. अब कनाडा के यॉर्क सिनेमाज ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि फिल्म 30 अप्रैल 2026 से पहले रिलीज नहीं होगी. विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए एडवांस टिकटों की रिफंड की भी बात कही.

रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के साथ चल रही समस्याओं के कारण फिल्म रिवाइजिंग कमिटी के पास भेजी गई है. राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए कुछ लोग इसे राजनीतिक दबाव से जोड़ रहे हैं. इस अनिश्चितता के चलते प्राइम वीडियो ने फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये का बड़ा स्ट्रीमिंग डील रद्द कर दिया है. अब प्रोड्यूसर्स को नई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की तलाश करनी होगी. इधर यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज भी प्रभावित हुई है.

जियोतु मोहनदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण मार्च 2026 से टालकर 4 जून 2026 कर दिया गया है. दोनों फिल्में KVN प्रोडक्शंस से जुड़ी हैं, जिससे इंडस्ट्री में चर्चा है कि 'जन नायकन' अब 'टॉक्सिक' के बाद रिलीज हो सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में जून 2026 के आसपास दोनों फिल्मों के रिलीज होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. विजय के फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं. 

'जन नायकन' को राजनीतिक थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें विजय की मास एंटरटेनमेंट स्टाइल के साथ गहरी कहानी है. लेकिन बार-बार हो रही देरी से फैंस निराश हैं. प्रोड्यूसर्स अब सर्टिफिकेशन क्लियर होने के बाद नई रिलीज डेट की घोषणा करने वाले हैं. दक्षिण सिनेमा के दो बड़े सितारों की फिल्मों के बीच यह मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर रोमांचक होने वाला है. चाहे 'जन नायकन' विजय की राजनीतिक यात्रा से पहले उनका आखिरी तोहफा हो या 'टॉक्सिक' यश का जबरदस्त रिटर्न, दोनों फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं. फैंस को बस अब साफ-साफ डेट का इंतजार है.