थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड, 7 लाख से ज्यादा टिकट बिके

'जन नायकन' मूल रूप से तमिल फिल्म है, लेकिन इसे हिंदी और तेलुगु में भी डब करके रिलीज किया जाएगा. अब तक तमिल वर्जन के 7.4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. तेलुगु वर्जन ने 13 हजार और हिंदी वर्जन ने 2 हजार से ज्यादा टिकट बेचे हैं. तीनों भाषाओं में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

X
Antima Pal

Jana Nayagan Advance Booking Report: एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रिलीज से पहले ही धूम मचा रही है. 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फैंस ने टिकट खरीदने की होड़ लगा दी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन के लिए अब तक 7 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. बिना ब्लॉक सीट्स के फिल्म ने 17.27 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है. वहीं ब्लॉक सीट्स को जोड़ दें तो ये आंकड़ा 23.16 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ये आंकड़े सैकनिल्क के अनुसार हैं.

7 महीने लेट हुई रिलीज

'जन नायकन' पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण फिल्म को टालना पड़ा. अब 7 महीने के इंतजार के बाद ये फिल्म बड़े पर्दे पर आ रही है. विजय के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि ये एक्टर की आखिरी फिल्म है. विजय अब राजनीति में पूरी तरह एक्टिव हैं.


कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

'जन नायकन' मूल रूप से तमिल फिल्म है, लेकिन इसे हिंदी और तेलुगु में भी डब करके रिलीज किया जाएगा. अब तक तमिल वर्जन के 7.4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. तेलुगु वर्जन ने 13 हजार और हिंदी वर्जन ने 2 हजार से ज्यादा टिकट बेचे हैं. तीनों भाषाओं में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

क्या Leo का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी Jana Nayagan?

विजय की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म Leo थी, जो 2023 में रिलीज हुई थी. Leo ने पहले दिन 64.80 करोड़ रुपये कमाए थे. फिलहाल Jana Nayagan के आंकड़े Leo से कम हैं. लेकिन फिल्म की रिलीज के दिन स्पॉट बुकिंग से कलेक्शन में बड़ा उछाल आ सकता है. फैंस को उम्मीद है कि आखिरी फिल्म होने के कारण विजय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी.