गजनी में इतने घुस चुके थे... सोनम वांगचुक ने मारा आमिर खान को ताना! वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक ने आमिर खान के कभी नहीं मिले वाले बयान पर मजाकिया अंदाज में पलटवार किया. 2008 के एक कार्यक्रम का वीडियो सामने आने का जिक्र करते हुए उन्होंने आमिर की फिल्म गजनी के किरदार पर तंज कसा.
सोनम वांगचुक ने आमिर खान के उस बयान पर मजाकिया अंदाज में पलटवार किया है, जिसमें एक्टर ने कहा था कि वह उनसे कभी नहीं मिले. वांगचुक ने 2008 के एक कार्यक्रम का वीडियो सामने आने का जिक्र करते हुए आमिर की फिल्म गजनी के किरदार पर तंज कसा. इंजीनियर, शिक्षक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें एक्टर ने कहा था कि वह वांगचुक से कभी नहीं मिले.
वांगचुक ने आमिर के इस दावे का जवाब बेहद हल्के-फुल्के लेकिन तीखे अंदाज में दिया. उन्होंने आमिर की 2008 में आई फिल्म गजनी के किरदार का जिक्र करते हुए कहा कि शायद एक्टर को उनसे हुई मुलाकात याद नहीं रही.
आमिर के बयान पर सोनम वांगचुक का तंज
सोनम वांगचुक ने प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में इस पूरे मामले पर बात की. उन्होंने बताया कि आमिर खान के बयान के बाद 2008 के एक कार्यक्रम का वीडियो दोबारा सामने आया, जिसमें एक्टर खुद मौजूद दिखाई दे रहे हैं. वांगचुक के मुताबिक, इस कार्यक्रम में उन्हें लद्दाख में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए काम के लिए रियल हीरोज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. वीडियो में आमिर खान कार्यक्रम में मौजूद नजर आते हैं और वांगचुक का भाषण सुनते हुए भी दिखाई देते हैं.
Also Read
- VIDEO: 18,600 फीट ऊपर हवा में एक पहिये पर बैलेंस करता हेलिकॉप्टर, लद्दाख में आर्मी का दिल दहला देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन
- Toxic Collection Day 4: दुनियाभर में बजा टॉक्सिक का डंका! यश की फिल्म ने पार किया ₹250 करोड़ का आकड़ा; कमाए इतने करोड़
- छोटे कारोबारी होंगे मालामाल... CM धामी ने किया बड़ा ऐलान, रोजगार पर भी फोकस
गजनी के किरदार को लेकर कही ये बात
वांगचुक ने कहा कि कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आमिर खान गजनी वाले आउटफिट में उनका भाषण सुनते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि शायद गजनी के किरदार में होने की वजह से उन्हें शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हो गया होगा. उन्होंने आगे कहा कि अगर आमिर अपने किरदार में इतने ज्यादा घुस गए थे कि 15 मिनट बाद ही चीजें भूल गए, तो उन्हें इससे हैरानी नहीं है. वांगचुक ने यह भी कहा कि उनकी आमिर खान से सिर्फ औपचारिक मुलाकात नहीं हुई थी, बल्कि दोनों ने काफी विस्तार से बातचीत की थी और कई विचारों पर चर्चा भी की थी.
सोनम वांगचुक और आमिर खान के बीच यह चर्चा लंबे समय से 3 इडियट्स को लेकर भी होती रही है. 2009 में रिलीज हुई राजकुमार हिरानी की फिल्म में आमिर खान ने रैंचो का किरदार निभाया था. फिल्म के किरदार और वांगचुक के वास्तविक जीवन के काम के बीच समानताओं को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है. वांगचुक ने हालांकि यह साफ किया कि वह 3 इडियट्स को अपनी जिंदगी पर आधारित फिल्म या अपनी बायोपिक नहीं मानते. उनके मुताबिक किसी विचार से प्रेरणा लेने और किसी व्यक्ति की पूरी जिंदगी पर फिल्म बनाने के बीच अंतर होता है.