Sikandar Box Office Collection Day 9: सोमवार को सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का निकला दम, नौवें दिन की कमाई जानकर हो जाएंगे शॉक्ड

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' का दम निकल चुका है. फिल्म को रिलीज हुए आज 9 दिन हो गए है, इसके बावजूद फिल्म अपने नाम कोई बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करने में नाकामयाब साबित हो रही है. ईद के त्यौहारी मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म अपने नौवें दिन पर भी अपनी पकड़ बनाए रखने में ज्यादा कुछ खास कामयाब नहीं रही है.

Social Media
Antima Pal

Sikandar Box Office Collection Day 9: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' का दम निकल चुका है. फिल्म को रिलीज हुए आज 9 दिन हो गए है, इसके बावजूद फिल्म अपने नाम कोई बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करने में नाकामयाब साबित हो रही है. ईद के त्यौहारी मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म अपने नौवें दिन यानी वीकडे पर भी अपनी पकड़ बनाए रखने में ज्यादा कुछ खास कामयाब नहीं रही है और सोमवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए है.

सोमवार को सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का निकला दम

भाईजान की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को रिलीज हुई थी. एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए कि सलमान खान अपनी ईद रिलीज सिकंदर के साथ दो साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे हैं, उनके फैंस की उम्मीदें इस फिल्म को लेकर काफी थी. हालांकि फिल्म ने उनकी पिछली फिल्मों की तरह अच्छा परफॉर्म नहीं किया है, लेकिन यह अच्छी कमाई करने में सफल रही है. फिल्म ने अपनी रिलीज के नौवें दिन अच्छा कलेक्शन किया. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने देशभर में अब तक 104.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

सलमान की ईद रिलीज की बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन आम तौर पर ज़्यादा होती है, लेकिन सिकंदर के आंकड़े भी बुरे नहीं हैं, बावजूद इसके कि 'किसी का भाई किसी की जान' ने दुनियाभर में 184.6 करोड़ रुपये कमाए. ईद पर रिलीज न होने के बावजूद उनकी पिछली फिल्म 'टाइगर 3' ने दुनिया भर में 464 करोड़ रुपये कमाए थे और यह देखना बाकी है कि सिकंदर उससे मेल खाएगा या नहीं.