Bigg Boss 17 के घर में शाहिद और कृति सेनन की एंट्री, सलमान के साथ दोनों ने जमकर लगाए ठुमके

Bigg Boss 17 : शो में कंटेस्टेंट के साथ काफी मस्ती-मजाक किया. वहीं दोनों ने सलमान खान के साथ भी स्टेज पर डांस किया.

Priya Singh

नई दिल्ली: बिग बॉस 17 की बात करें तो वह अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. ऐसे में हर कोई शो को काफी दिलचस्पी के साथ देख रहा है.  शो में इस बार का वीकेंड का वार काफी बेहतरीन रहा क्योंकि इसमें 'तेरी बातों में उलझा जिया' की कास्ट
शाहिद कपूर और कृति सेनन पहुंचे. दोनों ने शो में कंटेस्टेंट के साथ काफी मस्ती-मजाक किया. वहीं दोनों ने सलमान खान के साथ भी स्टेज पर डांस किया.

शाहिद कपूर और कृति सेनन ने बिग बॉस में ली एंट्री

शाहिद कपूर और कृति सेनन एंट्री करने के बाद सलमान खान के साथ ‘तू मेरे अगल-बगल’ पर डांस करते हैं. वहीं भाईजान, कृति से फ्लर्ट करते दिखाई देते हैं और उनकी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की खूब तारीफ करते हैं. वहीं शाहिद अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हैं, वहीं सलमान इसके बाद दोनों को घरवालों से मिलवाते हैं.

शाहिद ने घरवालों को दिया टास्क

शाहिद और कृति सभी घरवालों से पूछते हैं कि घर में कौन शुरुआत से किसकी बातों में उलझा दिखा है. ईशा और मुनव्वर मन्नारा का नाम लेते हैं और कहते हैं कि शुरुआत से ही उनकी बातें उलझी हुई हैं. जो वह पहले दिन बोलती हैं, अगले दिन उसी बात से पलट जाती हैं अपनी ही बातों को स्टैंड नहीं लेती हैं.

वहीं कृति और शाहिद घरवालों से एक टास्क करवाते हैं, जिसमें सबको एक दूसरे की एक्टिंग करनी होती है. यह टास्क उन्हें टीवी के कटआउट के पीछे खड़े होकर बोलना होता है. मुनव्वर, ईशा की एक्टिंग करते हैं जिसको देखकर कृति, शाहिद और सलमान खान काफी हंसते हैं. वहीं बाकी घरवाले एक दूसरे की एक्टिंग करते हैं.