मंगलुरु पहुंचे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, रोहन कॉर्पोरेशन के मेगा इवेंट में दिखा किंग खान का जबरदस्त क्रेज

शाहरुख खान मंगलुरु में रोहन कॉर्पोरेशन के भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए. इस खास इवेंट में उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां और कई खास मेहमान मौजूद रहे. किंग खान की मौजूदगी ने पूरे शहर में उत्साह का माहौल बना दिया.

Big FM 92.7
Babli Rautela

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का स्टारडम सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है. जहां भी वह पहुंचते हैं, वहां उनके चाहने वालों की भीड़ अपने आप जुट जाती है. ऐसा ही नजारा कर्नाटक के मंगलुरु में देखने को मिला, जहां शाहरुख खान रोहन कॉर्पोरेशन के एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए. इस आयोजन ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और इसे हाल के वर्षों के सबसे बड़े कॉर्पोरेट और एंटरटेनमेंट इवेंट्स में गिना जा रहा है. कार्यक्रम में बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियों के साथ बड़ी संख्या में आमंत्रित मेहमान मौजूद रहे.

रोहन कॉर्पोरेशन की ओर से आयोजित एन इवनिंग विद शाहरुख खान कार्यक्रम का आयोजन मंगलुरु के अड्यार गार्डन में किया गया. इस विशेष आयोजन में शाहरुख खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. जैसे ही उनके कार्यक्रम में पहुंचने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे. फैंस के बीच किंग खान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

कंपनी के लिए बताया ऐतिहासिक अवसर

रोहन कॉर्पोरेशन के संस्थापक और प्रबंध निदेशक डॉ. रोहन मोंटेइरो ने कहा कि शाहरुख खान का कंपनी के कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए गर्व का विषय है. उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल एक कॉर्पोरेट इवेंट नहीं बल्कि कंपनी की अब तक की सबसे यादगार उपलब्धियों में से एक है. उनका कहना था कि मेहमानों को एक ऐसा अनुभव देने की कोशिश की गई, जिसे वे लंबे समय तक याद रखें.


आयोजन को लेकर की गई थीं खास तैयारियां

कंपनी के निदेशक डियोन मोंटेइरो ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई दिनों से विशेष तैयारियां की गई थीं. सुरक्षा से लेकर मेहमानों की सुविधा तक हर व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ रोहन कॉर्पोरेशन ही नहीं बल्कि पूरे मंगलुरु शहर के लिए एक ऐतिहासिक अवसर था. कार्यक्रम में भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए आयोजकों ने पहले ही साफ कर दिया था कि प्रवेश केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया होगा. वैध पास के बिना किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. इससे पूरे आयोजन को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने में मदद मिली.

शाहरुख खान के दौरे से बढ़ी मंगलुरु की पहचान

शाहरुख खान जैसे वैश्विक सुपरस्टार की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया. स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे बड़े आयोजन शहर की पहचान को नई ऊंचाई देते हैं. इससे यह भी साबित होता है कि मंगलुरु अब बड़े राष्ट्रीय और कॉर्पोरेट इवेंट्स की मेजबानी करने में पूरी तरह सक्षम हो चुका है.

तटीय कर्नाटक की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल रोहन कॉर्पोरेशन अपनी गुणवत्ता, भरोसे और आधुनिक परियोजनाओं के लिए जानी जाती है. कंपनी ने आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग वाली कई परियोजनाओं के जरिए क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. ग्राहकों का विश्वास और बेहतर निर्माण गुणवत्ता इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है.

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म किंग में दिखाई देंगे. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. किंग 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.