Samantha Pregnancy Workout: प्रेग्नेंसी में भी फिट हैं सामंथा, डिस्क्लेमर के साथ शेयर किया वर्कआउट वीडियो

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने फिटनेस रूटीन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट के कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे जिम में एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं.

X
Antima Pal

Pregnant Samantha Workout Video: साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने फिटनेस रूटीन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट के कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे जिम में एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक महत्वपूर्ण डिस्क्लेमर भी जोड़ा, जिससे फैंस को सही संदेश मिले.

सामंथा ने लिखा कि आजकल उनकी ट्रेनिंग का तरीका पहले से अलग हो गया है. ज्यादा जोर लगाने से कहीं ज्यादा जरूरी है कि शरीर की बात सुनी जाए. उन्होंने साफ कहा कि प्रेग्नेंसी में शरीर की सीमाओं को समझना बहुत जरूरी है. एक वीडियो में वे डेडलिफ्ट करते हुए दिखीं, जिसमें कैप्शन था कि जब आप अपनी क्षमता के 70 फीसदी पर ही रुक जाते हैं. इससे साफ है कि वे खुद को पूरी तरह थकाने के बजाय सावधानी बरत रही हैं.


दूसरी तस्वीर में सामंथा डंबल उठाती नजर आईं. इसके साथ उन्होंने लिखा कि कुछ दिन वे खुद को मजबूत महसूस करती हैं, तो कुछ दिन एक्सरसाइज में बदलाव कर लेती हैं. उनका संदेश साफ है कि हर दिन एक जैसा नहीं होता, इसलिए शरीर की सुनना बेहतर है. अभिनेत्री ने डिस्क्लेमर में यह भी बताया कि वे कई सालों से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर रही हैं, इसलिए उन्हें अनुभव है. उन्होंने फैंस को सलाह दी कि बिना एक्सपर्ट की सलाह के ऐसे व्यायाम न करें.

सामंथा तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान भी वे फिटनेस पर फोकस रखे हुए हैं, लेकिन सावधानी के साथ. उनके इस पोस्ट ने फैंस में चर्चा छेड़ दी है. कई लोगों ने उनकी मेहनत और समझदारी की तारीफ की. कुछ ने कहा कि प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यह अच्छा उदाहरण है कि व्यायाम जारी रखा जा सकता है, बशर्ते शरीर की सीमा का ध्यान रखा जाए.