कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले पर सलमान खान का फूटा गुस्सा, पोस्ट शेयर कर बोले- 'जन्नत को जहन्नुम बनाया जा रहा...'
शाहरुख खान के बाद सलमान खान ने भी मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. अभिनेता ने पोस्ट किया 'पृथ्वी पर स्वर्ग कश्मीर नरक में बदल रहा है. निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ है. एक भी निर्दोष को मरना पूरी कायनात को मारने के बराबर है.'
Salman Khan On Pahalgam Attack: शाहरुख खान के बाद सलमान खान ने भी मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. अभिनेता ने पोस्ट किया 'पृथ्वी पर स्वर्ग कश्मीर नरक में बदल रहा है. बेकसूर लोगों को टारगेट किया जा रहा है, मेरी संवेदना उनके परिवार वालों के साथ है. एक भी निर्दोष को मरना पूरी कायनात को मारने के बराबर है.'
मंगलवार शाम को दुखद खबर मिली कि कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकवादी हमला हुआ है और इसमें कथित तौर पर 26 लोगों की जान चली गई है. इस हमले में कई लोग मारे गए हैं, इसके अलावा कश्मीर के कुछ लोगों की भी जान चली गई है. बॉलीवुड सितारों से लेकर साउथ सेलेब्स और टीवी कलाकारों तक, सभी ने इस आतंकवादी हमले की निंदा की है.
Also Read
- फिर विवादों में आई कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी', राइटर ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ने का लगाया आरोप, जानें क्या है पूरा मामला
- पहलगाम अटैक पर ऋतिक रोशन ने किया दुख जाहिर, पोस्ट शेयर कर एक्टर ने जानें क्या कहा?
- दो दिन पहले पहलगाम में पति संग हनीमून मना रही थीं अनुराग कश्यप की बेटी, पोस्ट शेयर कर जानें क्या कहा?