एक बार फिर वायरल हुए रवि किशन, Gen-Z के बीच पहुंचकर लगाए जबरदस्त ठुमके; देखें वायरल वीडियो

रवि किशन हाल ही में जयपुर के एक निजी कॉलेज पहुंचे. वहां पहुंचते ही पूरा माहौल बदल गया. युवा छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया. रवि किशन ने स्टूडेंट्स से सीधे बातचीत की, उनके साथ फोटो खिंचवाई और सोशल मीडिया पर वायरल डांस स्टेप्स पर जमकर थिरके.

Pinterest
Antima Pal

एक्टर और सांसद रवि किशन हाल ही में जयपुर के एक निजी कॉलेज पहुंचे. वहां पहुंचते ही पूरा माहौल बदल गया. युवा छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया. रवि किशन ने स्टूडेंट्स से सीधे बातचीत की, उनके साथ फोटो खिंचवाई और सोशल मीडिया पर वायरल डांस स्टेप्स पर जमकर थिरके.

एक बार फिर वायरल हुए रवि किशन

राजस्थान की धरती पर कदम रखते ही उन्होंने स्टेज से 'खम्मा घणी' कहकर बात शुरू की. उनका यह देसी और कूल अंदाज छात्रों को बहुत पसंद आया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के ट्रेंडिंग स्टेप्स को अपने खास अंदाज में पेश किया. युवाओं के साथ नाचते हुए उन्होंने पूरा कैंपस एंटरटेनमेंट जोन में बदल दिया. कई वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि लीजेंड फिर लौट आया है.


कॉलेज में उनका यह धमाकेदार अवतार देखकर युवा काफी खुश दिखे. फोटो सेशन के दौरान भी उन्होंने छात्रों के साथ खूब मस्ती की. रवि किशन की एनर्जी और बेबाक अंदाज ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि उम्र का फर्क भूलकर वे युवाओं से जुड़ जाते हैं.